एक्सप्लोरर

झारखंड: महिलाओं के खाते में आज नहीं आएंगे मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपये, जानें वजह

Maiyan Samman Yojana: झारखंड में मंईयांं सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खातों में राशि जमा करने का कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया है.

Jharkhand Maiyan Samman Yojana: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना के तहत शनिवार (28 दिसंबर) को महिलाओं के खाते में राशि भेजी जाने वाली थी, लेकिन इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर झारखंड सरकार ने सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है. इस दौरान सभी प्रकार के राजकीय समारोह स्थगित रहेंगे. 

राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग की ओर से बताया गया है कि सात दिनों के राजकीय शोक की अवधि में झारखंड के उन सभी भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वह आधे झुके रहेंगे. 1 जनवरी 2025 तक प्रदेश में किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा. 

इसकी सूचना राज्य के सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलों के उपायुक्तों को भेजी गई है. सरकार के इस निर्णय के बाद 28 दिसंबर को रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली में आयोजित होने वाले 'झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है. हालांकि, इस योजना के तहत दिसंबर महीने में लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 2500 रुपये भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कई जिलों में महिलाओं के खाते में राशि हस्तांतरित कर दी गई है.

मनमोहन सिंह के निधन पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई अन्य प्रमुख लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने शोक संदेश में कहा, "देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा. इस दुःख की घड़ी में मैं उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं."

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश ने अपना एक महान लाल खो दिया. देश के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व विख्यात अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है. विकासशील राजनीति और गवर्नेंस के पुरोधा मनमोहन सिंह जी ने निस्वार्थ भाव के साथ देश और देशवासियों की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया था. आज मनमोहन सिंह जी हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनके आदर्श और विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget