एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather Update: साल के आखिरी दिन भी छाए रहेंगे बादल, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के बाद राज्य में दिखेगा उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के कारण राज्य में बारिश रुक जाएगी. लेकिन, राज्य में अब भी कोहरे और शीतलहर का कहर जारी.

झारखंड: राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश आज थम जाएगी. लगातार तीन दिनों से झारखंड के अलग-अलग हिस्से बारिश का सामना कर रहे हैं लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने लगेगा. लेकिन, इस बीच राज्य में उत्तर पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवाओं का जोर देखने को मिलेगा.  बारिश के बाद झारखंड को जबरदस्त कोहरे का सामना करना पड़ेगा.

आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह के समय राज्य में घने कोहरे के कारण दृश्यता में भारी कमी देखने को मिलेगी. हालांकि, दोपहर में धूप निकलने की संभावना भी है. राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री तक रहने की संभावना है तो वहीं सुबह की शुरुआत में ही तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर रहेगा जो कि 11 डिग्री रहने की संभवना है.

साल के आखिरी दिन भले झारखंड को बारिश से राहत मिलेगी लेकिन सर्द हवाओं के सितम के कारण अब भी राज्य को ठिठुरती हुई ठंड का सामना करना पड़ेगा. साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के साथ प्रदेश में शुरु हुई शीतलहर से प्रदेश को फिलहाल कोई राहत मिलने के आसार नहीं है. नए साल पर मौसम के मिजाज़ पर एक नज़र डाल लें तो आने वाले दिनों में ठंड के लिहाज़ से स्तिथि बेहतर होने की संभावना है. साल के पहले दिन अधिकतम तापमान में बढोतरी देखने को मिलेगी. अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है तो वहीं न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री तक जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Bihar Weather Today: नए साल पर होगी कड़ाके की ठंड, आज से चलेगी पछुआ हवा, एक-दो स्थानों पर हो सकती है बूंदाबांदी

कड़ाके के ठंड का सामना कर रहे झारखंड में लोग खुद को इस सिहरन पैदा करने वाली ठंड से बचाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. राज्य के रांची और हजारीबाग जिले में कई लोग ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में कोयले का चूल्हा जलाकर सो गए जिससे 9 लोगों के मौत की खबर भी सामने आई है. दरअसल, कम हवा के मौजूदगी में कोयला जलने पर हानिकारक कार्बन मोनोऑक्साइड बनाता है जो कि जानलेवा है. इसलिए आप सावधानी बरतें और बंद कमरे में कोयला न जलाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget