एक्सप्लोरर

Jharkhand Land Scam Case: सीएम हेमंत सोरेन छठी बार भी ईडी के सामने नहीं हुए पेश, जनसंपर्क कार्यक्रम में रहे व्यस्त

Money Laundering Cases: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से उनका एक संदेशवाहक ईडी के सामने पेश हुआ और आगे का समय देने के लिए लिखित में एक पत्र जांच अधिकारी को सौंपा.

झारखंड न्यूज: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए. ईडी के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है. अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने दुमका में राज्य सरकार के एक जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लिया. इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से उनका एक संदेशवाहक ईडी के सामने पेश हुआ और आगे का समय देने के लिए लिखित में एक पत्र जांच अधिकारी को सौंपा. ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भूमि घोटाला मामले में छठी बार समन भेजा था. 

जनसंपर्क कार्यक्रम में रहे व्यस्त

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता व प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए उस पर उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान राज्य की दूसरी राजधानी दुमका में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की 5,350 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

सीएम ने नहीं कराया बयान दर्ज

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालया ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए सीएम को छठी बार समन जारी किया था. समन के मुताबिक सोरेन को मंगलवार सुबह 11 बजे हिनू इलाके में केंद्रीय जांच एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने पेश होना था. ईडी ने मनी लॉ​न्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत उन्हें अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा था. 

लैंड स्कैम में 14 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

दरअसल, झारखंड में भू-माफिया द्वारा अवैध तरीके से जमीन के मालिकाना हक में बदलाव कर उसे हड़प लिया गया था. अब ईडी इस मामले की जांच कर रही है. लैंड स्कैम के इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं. वह झारखंड समाज कल्याण विभाग के डायरेक्टर और रांची के डीसी का पद संभाल चुके हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
झारखंड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget