एक्सप्लोरर

Gandey Bypoll Result 2024: गांडेय उपचुनाव के रुझानों में JMM को झटका! हेमंत सोरने की पत्नी कल्पना सोरेन पीछे

Gandey Assembly Bypoll Result 2024: झारखंड में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ गांडेय विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराए गए थे. दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक के रुझान सामने आए हैं.

Jharkhand Bypoll Result 2024: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शुरुआती रुझानों में पीछे हो गई हैं. गांडेय विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में वो जेएमएम की तरफ से उम्मीदवार बनाई गईं. इस सीट से बीजेपी के दिलीप कुमार वर्मा आगे चल रहे हैं. दोपहर साढ़े बारह बजे तक के आकंड़ों के मुताबिक, दिलीप कुमार वर्मा  1939 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, कल्पना सोरेन 1939 वोटों से पीछे चल रही हैं. 

दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद लोकसभा चुनावों के रुझान

दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद आठ सीटों पर बीजेपी-आजसू के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. जेएमएम और कांग्रेस के प्रत्याशी दो-दो सीटों पर आगे चल रहे हैं. जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने अपने प्रतिद्वंद्वी जेएमएम के समीर मोहंती पर करीब 38 हजार मतों से बढ़त बनाई है.

पलामू में बीजेपी के विष्णु दयाल राम ने प्रतिद्वंद्वी राजद की ममता भुइयां पर करीब 30 हजार मतों की बढ़त बनाई है. दुमका में बीजेपी की सीता सोरेन जेएमएम के नलिन सोरेन से करीब दस हजार मतों से आगे चल रही हैं.

कोडरमा में बीजेपी की अन्नपूर्णा देवी अपने प्रतिद्वंद्वी सीपीआई एमएल के विनोद सिंह से करीब 1,800 मतों से आगे चल रही हैं. हजारीबाग में बीजेपी के मनीष जायसवाल अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जेपी पटेल से 12 हजार मतों से आगे हैं. लोहरदगा में भी बीजेपी के समीर उरांव कांग्रेस के सुखदेव भगत से एक हजार मतों से आगे चल रहे हैं. खूंटी में बीजेपी के अर्जुन मुंडा शुरुआती राउंड में पिछड़ गए हैं. वहां कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने करीब नौ हजार मतों से बढ़त हासिल कर ली है.

सिंहभूम में जेएमएम की जोबा मांझी ने पांच राउंड के बाद बीजेपी की गीता कोड़ा से करीब 16 हजार मतों से बढ़त बना ली है. धनबाद सीट पर कांग्रेस की अनुपमा सिंह ने बीजेपी के ढुल्लू महतो से मामूली बढ़त बनाई है. गोड्डा सीट पर बीजेपी के निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के प्रदीप यादव पर करीब 10 हजार मतों से बढ़त बना ली है. राजमहल सीट पर जेएमएम के विजय कुमार हांसदा ने बीजेपी के ताला मरांडी पर करीब सात हजार मतों से बढ़त बनाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
Giridih News: गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget