एक्सप्लोरर

Jharkhand High Court ने जज उत्तम आनंद हत्याकांड में CBI जांच पर जताया गहरा असंतोष, मांगा जवाब 

Dhanbad News: जज उत्तम आनंद (Uttam Anand) की हत्या के मामले में CBI जांच के अब तक के नतीजों पर झारखंड हाईकोर्ट ने असंतोष जताया है.कोर्ट ने CBI से पूछा है कि वो आगे किस प्रावधान के तहत जांच करेगी.

Dhanbad Judge Uttam Anand Murder Case: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने धनबाद (Dhanbad) के जज उत्तम आनंद (Uttam Anand) की हत्या के मामले में सीबीआई (CBI) जांच के अब तक के नतीजों पर गहरा असंतोष जताया है. कोर्ट ने बुधवार को मौखिक तौर पर कहा कि सीबीआई ने इस मामले में जिस स्टेज पर जांच शुरू की थी, उसके आगे वो कोई निष्कर्ष नहीं निकाल पाई. हत्या के पीछे षड्यंत्र का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.

31 अगस्त को अगली सुनवाई 
इस बीच इस मामले में सीबीआई की चार्जशीट के आधार पर निचली अदालत में ट्रायल में 2 अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. सीबीआई ने इसके बाद भी मामले में जांच जारी रखने की जानकारी हाईकोर्ट को दी है. इसपर हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले में 2 अभियुक्तों को सजा हो चुकी है. ट्रायल खत्म हो गया है तो फिर सीबीआई कैसे आगे की जांच जारी रख सकती है? कोर्ट ने ये भी पूछा कि क्या सीबीआई की ओर से निचली अदालत से जांच जारी रखने के लिए छूट ली गई है? कोर्ट ने सीबीआई से ये भी पूछा है कि वो अब आगे किस प्रावधान के तहत जांच करेगी? इस मामले में लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है. कोर्ट ने अगली सुनवाई 31 अगस्त को मुकर्रर की है.

हत्या के पीछे का मकसद क्या था?
गौरतलब है कि, धनबाद में अपर डिस्ट्रिक्ट जज के रूप में पदस्थापित रहे उत्तम आनंद की हत्या 28 जुलाई 2021 को हुई थी. वो धनबाद के रणधीर वर्मा चौक के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी थी. सीबीआई की जांच में सामने आया कि ऑटो चला रहे लखन वर्मा और उसके साथी राहुल वर्मा ने इरादतन टक्कर मारकर उनकी हत्या की थी. इन दोनों को धनबाद सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने बीती 6 अगस्त को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. सीबीआई की जांच रिपोर्ट और चार्जशीट में इस प्रश्न का स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया है कि उनकी हत्या के पीछे का मकसद क्या था?

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Politics: सांसद निशिकांत दुबे के बयान ने मचाई सियासी खलबली, बोले उपचुनाव के लिए तैयार रहें BJP कार्यकर्ता 

Video Call पर बात करते हुए महिला ने की खुदकुशी, 8 साल के बेटे ने बताई चौंकाने वाली बात  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट अपडेट: विधानसभा मार्च से पहले सरकार के बीच बातचीत को लेकर फंसा पेंच
रांची प्रोटेस्ट अपडेट: विधानसभा मार्च से पहले सरकार के बीच बातचीत को लेकर फंसा पेंच
रांची प्रोटेस्टर्स से राहुल गांधी ने किया यह वादा, आंदोलनकारी छात्र ने क्या बताया
रांची प्रोटेस्टर्स से राहुल गांधी ने किया यह वादा, आंदोलनकारी छात्र ने क्या बताया
अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल! JPSC विवाद के बीच सोरेन सरकार को चेतावनी
अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल! JPSC विवाद के बीच सोरेन सरकार को चेतावनी
'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget