एक्सप्लोरर

झारखंड की गर्मी ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड, इन जिलों में 40 पार पहुंचा पारा, कब होगी बारिश?

Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम से आ रही गर्म हवा और एंटी साइक्लोन इसका कारण है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में इस बार की गर्मी मार्च के महीने में ही झुलसाने लगी है. राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस क्रॉस कर चुका है. तीन साल पहले 16 मार्च 2022 को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और मिनिमम टेंपरेचर 19 डिग्री पहुंचा था. वहीं, इस बार 15 मार्च को ही पारा 40 पार कर गया. जमशेदपुर में तापमान 40.7 डिग्री तो वहीं जगन्नाथपुर में 40.1 डिग्री सेल्सियस टत कर चुका है.

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, पश्चिम से आ रही गर्म हवा ऊपर उठ रही है. इसके साथ ही एंटी साइक्लोन की वजह से गर्म हवा फिर से नीचे आ रही है. इससे टेंपरेचर में बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि, सामान्य तौर पर ऐसा नहीं होता है. तेज धूप के साथ पछुआ हवा ने मौसम झुलस रहा है. 

तीन साल में मार्च का पारा
16 मार्च को तीन साल का पारा कुछ इस प्रकार रहा है- 
साल 2024 में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा है
साल 2023 में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री तो न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियल रहा है
साल 2022 में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 19 डिग्री रहा है

झारखंड में इस दिन होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 17-18 मार्च को मौसम में बदलाव आएगा और तापमान गिर सकता है. वहीं, 19 को बादल छाए रहेंगे. 20 तारीख को बारिश का अनुमान जताया गया है. इसके बाद तापमान में कमी आएगी और कुछ राहत मिलेगी. 

किसानों को यह सलाह
पछुआ हवा के कारण फसलों में नमी खत्म हो रही है. ऐसे में फलों और गेहूं की फसलों की सिंचाई बेहद जरूरी है. मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फसलों की सिंचाई नहीं की गई तो फसल सूख कर खराब हो जाएगी. 

यह भी पढ़ें: झारखंड के चाईबासा में 4 बच्चे जिंदा जले, पुआल में खेलने के दौरान हुआ हादसा

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget