एक्सप्लोरर

Jharkhand: पशुओं के लिए एंबुलेंस सर्विस शुरू करेगी सरकार, रांची में दिन-रात सेवा देने वाला खुला Pet Clinic 

Jharkhand Government Ambulance service : झारखंड सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है. राज्य में बीमार पशुओं को वेटनरी हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए जल्द ही एंबुलेंस (Ambulance) सेवा शुरू की जाएगी. 

Jharkhand Ambulance Service For Animals: झारखंड (Jharkhand) में बीमार पशुओं को वेटनरी हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए जल्द ही एंबुलेंस (Ambulance) सेवा शुरू की जाएगी. राज्य के कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख (Badal Patralekh) ने प्रादेशिक गौशाला संघ के एक कार्यक्रम में ये जानकारी दी. मंत्री ने बताया कि शुरुआत में 10 एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है. आने वाले समय में केंद्र सरकार (Central Government) की मदद से 300 पशु एंबुलेंस उपलब्ध होंगी. राज्य में कार्यरत 498 वेटनरी डॉक्टरों को निर्देश दिया जा रहा है कि वो गौशालाओं में सप्ताह में कम से कम एक दिन सेवा दें. 

टोल फ्री नंबर जारी 
मंत्री ने बताया कि, गौशालाओं में पशुओं के बीमार होने पर उन्हें ऑन कॉल सेवा देने का भी निर्देश जारी किया जा रहा है. इसके अलावा एक पशु धन सहायक को भी गौशाला से नियमित तौर पर जोड़ा जाएगा. राज्य में एक टोल फ्री नंबर 18003097711 भी जारी हो चुका है, जिसपर लोग गौवंशीय पशुओं से जुड़ी समस्या और सहायता के संबंध में बात कर सकते हैं.

गौशालाओं को मजबूत करने पर सरकार की नजर 
कृषि मंत्री ने कहा कि गौशालाओं को मजबूत करने पर सरकार की नजर है. राज्य सरकार की ओर से अनुदान प्राप्त गौशालाओं में गायों के लिए प्रतिदिन के आहार के लिए 50 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये तक की राशि दी जा रही है. कई गौशालाओं को अनुदान के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है. कोशिश की जा रही है कि नियमों का सरलीकरण करके गौशालाओं को अनुदान उपलब्ध कराया जाए.

खोला जाएगा मॉडल पशु अस्पताल
कृषि मंत्री ने मंगलवार को रांची में 24 घंटे की सेवा देने वाले 'पेट क्लिनिक' का भी उद्घाटन किया. ये क्लिनिक जिला पशुपालन कार्यालय में खोला गया है. इसके अलावा रांची में जल्द ही मॉडल पशु अस्पताल खोला जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

Ranchi SI Murdered: रांची में नूंह जैसी घटना! गाड़ियों की चेकिंग कर रही महिला दरोगा को पिकअप से रौंदा, मौके पर मौत

Jharkhand News: CM के करीबियों पर ED ने कसा शिकंजा, हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget