एक्सप्लोरर

Dhanbad: निर्माणाधीन पुल का मलबा ढहने से 4 मजदूरों कि दर्दनाक मौत, मालगाड़ी की वजह से हुआ हादसा

Dhanbad News: धनबाद में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास में मिट्टी का ढेर ढहने से 4 मजदूरों की मौत (Death) हो गई है. स्थानीय लोगों में रेलवे प्रबंधन के रवैये से आक्रोशित हैं और मुआवजे की मांग की है.

Dhanbad Under Construction Bridge Collapse: झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhanbad) जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां प्रधानखांता में रेलवे के निर्माणाधीन पुल का मलबा ढहने से 4 मजदूरों कि दर्दनाक मौत (Death) हो गाई है. प्रधानखांता छाताबाद में रेलवे अंडरपास (Railway Underpass) का काम चल रहा था जहां मंगलवार देर रात मिट्टी का मलबा गिरने से मजदूर उसकी चपेट में आ गए. हादसे में 4 मजदूरों कि मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर सुरक्षित बच गए हैं. 

इस वजह से हुआ हादसा 
दरअसल, मंगलवार देर रात रेलवे अंडरपास का काम चल रहा था. रेल लाइन के किनारे मिट्टी का ढेर जमा कर रखा गया था. तभी रेल लाइन पर एक मालगाड़ी गुजरी और उसके वाइब्रेशन से मिट्टी का ढेर भरभरा कर वहां काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरा. मिट्टी का ढेर में 4 मजदूर दब गए और उनकी मौत हो गई. मृतक मजदूरों कि पहचान पप्पू महतो, निरंजन महतो, विक्रम महतो और स्वरूप महतो के रूप में कि गई हैं. सभी मृतक एक ही गांव छाताबाद के रहने वाले हैं.

लोग कर रहे है मुआवजे की मांग 
स्थानीय लोगों में रेलवे प्रबंधन के रवैये से आक्रोशित हैं. लोगों का कहना है कि घटना रात के करीब 9 बजे की है और रेलवे कि ओर से रात 12 बजे के आस-पास रेस्क्यू के नाम पर महज खानापूर्ति करने के लिए जेसीबी मशीन को घटनास्थल पर लगाया गया, तब तक सबकी मौत हो चुकी थी.  स्थानीय लोग मृतक मजदूरों के परिजनों के लिए मुआवजे कि मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब तक मुआवजा देने की की घोषणा नहीं होती तब तक शवों को उठने नहीं देंगे.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: कई सरकारी स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को होने लगी छुट्टी, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

PM Modi ने देवघर एयरपोर्ट राष्ट्र को किया समर्पित, सामरिक नजरिए से भी बेहद अहम होगा ये हवाई अड्डा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget