एक्सप्लोरर

Jharkhand: लातेहार के जंगल में मृत मिला हाथी, दांत गायब मिलने से गहराया हत्या का शक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

Elephant Death: लातेहार जिला बालूमाथ के रेंची जंगल में लगभग एक माह पहले एक हाथी अपने झुंड से भटक कर आ गया था. उसके पैरों में चोट लगी हुई थी, लेकिन इलाज के बाद हाथी पूरी तरह स्वस्थ हो गया था.

Ranchi News: लातेहार जिले के बालूमाथ वन क्षेत्र के रेंची जंगल में एक हाथी की असामान्य स्थिति में मौत हो गई है. माना जा रहा है कि हाथी की मौत की घटना में अपराधियों की संलिप्तता भी हो सकती है. हाथी की मौत के बाद अपराधी हाथी के दांत काटकर ले गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं. हाथी का पोस्टमार्टम भी करने की तैयारी की जा रही है. 

क्या दांतों के लिए कर दी हाथी की हत्या
बीती रात वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि जंगल में एक हाथी का शव पड़ा हुआ है. मृत हाथी के दांत भी गायब हैं. सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय वन कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की तो खबर सही पाई गई. इसके बाद रविवार को वन विभाग के वरीय अधिकारी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. हाथी जंगल में एक पेड़ के नीचे मरा हुआ पड़ा था और उसके दांत भी गायब थे.

एक माह पहले भटक कर आया था हाथी
लातेहार जिला बालूमाथ के रेंची जंगल में लगभग एक माह पहले एक हाथी अपने झुंड से भटक कर आ गया था. उसके पैरों में चोट लगी हुई थी, जिस कारण वह ठीक से चल नहीं पा रहा था. जंगल में एक हाथी के भटक कर आने की सूचना जब लातेहार डीएफओ रोशन कुमार को लगी तो उन्होंने तत्काल पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र से चिकित्सक को बुलाकर हाथी का इलाज करवाया. लगभग 15 दिनों तक इलाज के बाद हाथी पूरी तरह स्वस्थ भी हो गया था और उसकी दिनचर्या भी लगभग सामान्य हो गयी थी. इसी बीच बीती रात अचानक हाथी की मौत की खबर वन विभाग के अधिकारियों को मिली तो वन विभाग के अधिकारी आश्चर्यचकित रह गए. 

 स्वस्थ हाथी की मौत से ग्रामीण भी हैरान
स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो इलाज के बाद हाथी पूरी तरह स्वस्थ हो गया था. ग्रामीणों ने कहा कि लगभग 20 दिन पहले तक हाथी जब चल नहीं पाता था तो ग्रामीण उसके पास जाकर फोटो भी खींच लेते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इलाज के बाद हाथी पूरी तरह स्वस्थ हो गया था और वह आसपास के लगभग 5 किलोमीटर के एरिया में घूमता रहता था. अचानक हाथी की मौत से ग्रामीण भी हैरान हैं.

क्या कहते हैं डीएफओ
इस संबंध में लातेहार डीएफओ रोशन कुमार ने कहा कि हाथी की मौत की सूचना मिलने के बाद पूरी टीम के साथ वह घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि हाथी के स्वस्थ होने के बाद अचानक उसकी मौत की खबर मिली है. उन्होंने कहा कि मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा कि हाथी की मौत आखिर किस कारण से हुई है.

यह भी पढ़ें:

Ranchi News: अनूप सिंह के थाने में शिकायत दर्ज कराने पर कांग्रेस विधायक ने ही उठाए सवाल, कही ये बड़ी बात

CM Hemant Soren के खिलाफ याचिका दाखिल करने वाले वकील को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget