एक्सप्लोरर

झारखंड में BJP को बड़ा झटका, परिवारवाद का आरोप लगाकर पूर्व IPS राजीव रंजन सिंह ने छोड़ी पार्टी

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है और उसके बाद पार्टी के एक बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया है.

Jharkhand Election 2024: पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह (Rajiv Ranjan Singh) ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि टिकट बंटवारे में परिवारवाद हावी रहा है. बीजेपी अपने नीतियों और विचारों से बिल्कुल विपरीत काम कर रही है.

राजीव रंजन को बीजेपी ने झारखंड विधानसभा का टिकट नहीं दिया है. राजीव रंजन ने हालांकि साफ किया है कि वह टिकट ना दिए जाने के कारण इस्तीफा नहीं दे रहे. उन्होंने बाबूलाल मरांडी के नाम अपने इस्तीफा पत्र में लिखा, ''इस्तीफा का कारण यह नहीं है कि मुझे भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं बनाया गया. मुख्य कारण यह है कि बीजेपी के टिकट बंटवारे में जिस तरह से परिवारवाद हावी रहा, यह दर्शाता है कि बीजेपी अपने नीतियों एवं विचारों से और संघ के मूल्यों एवं आदर्शों के बिल्कुल विपरीत कार्य कर रही है.''

बीजेपी को आइना दिखाने के लिए दे रहा इस्तीफा- राजीव रंजन
उन्होंने आगे लिखा, ''मैं उन तमाम बीजेपी के वैसे कार्यकर्ता जो संघ के विचारों से जुड़े रहे हैं और आज विवश होकर बीजेपी से इस्तीफा दिए हैं. उन तमाम कार्यकर्ताओं को मैं सलाम करता हूं. वर्तमान परिस्थितियों में मुझे भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुस्तकों में लिखे आदर्शों एवं मूल्यों का ध्यान आने के बाद, यह जानने के बाद महसूस हुआ कि बीजेपी गलत रास्ते पर चल रही और बीजेपी को आइना दिखाने के लिए विरोध प्रकट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.''

राजीव रंजन ने इस्तीफे में आगे लिखा, ''मैं एक आईपीसी अधिकारी रहा हूं और 32 वर्षों तक बहुत ही निष्पक्षता एवं निडरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया हूं. 6 जिलों में एसपी रहने के दौरान मैं कई बार मूल्यों एवं आदर्शों को बनाए रहने के कठोर निर्णय अपने कार्यकाल के दौरान लिए थे, जिससे उस समय के आलाकमान खुश नहीं रहे होंगे, फिर भी मैं सही कार्यों को किया. 

दोस्त कहते थे राजनीति में मत जाओ- राजीव रंजन
राजीव रंजन ने कहा कि मेरे कई दोस्तों ने कहा था कि राजनीति बहुत गंदा होता है, इसमें मत जाओ मैंने उस समय यह सोचा था कि राजनीति की सफाई करने के लिए उसमें जाना होगा. मैं अपने युवा साथियों से कहना चाहता हूं कि मैं उसमें सफल नहीं हो सका. इसलिए अपने अंतरात्मा की आवाज को सुनते हुए पार्टी को छोड़कर स्वतंत्र रूप से समाज हित में कार्य करने का निर्णय लिया.

भविष्य में क्या करेंगे राजीव रंजन, दिया यह संकेत
राजीव रंजन ने साफ किया कि वह अभी कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, ''विधानसभा चुनाव में अगर कोई बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता जो बीजेपी छोड़कर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे हैं, अगर वह बुलाते है तो मैं जरूर उन्हें सहयोग करूंगा."

ये भी पढ़ें- Cyclone Dana: झारखंड में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान 'दाना'! मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget