एक्सप्लोरर

Jharkhand Election 2024: झारखंड में कभी भी हो सकता है विधानसभा चुनाव का एलान, तैयारियों का जायजा लेने रांची पहुंची ECI की टीम

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड के CEO रवि कुमार के मुताबिक गुरुवार को आयोग की टीम जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ मतदाता सूची के दूसरे विशेष पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करेगी. 

Jharkhand Assembly Chunav 2024: झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) होना है. इस बीच वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त नितेश व्यास और धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का छह सदस्यीय एक दल झारखंड में चल रहे मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की समीक्षा करने के लिए बुधवार (10 जुलाई) को रांची पहुंचा. बताया जा रहा है कि अब किसी भी समय झारखंड विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों का एलान हो सकता है. 

ईसीआई के एक दल का रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, एसपीएनओ अमोल वी. होमकर, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा के साथ रांची जिला के वरीय पदाधिकारियों ने की.

चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक आज 

दरअसल, झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा, ‘‘आज सीईओ कार्यालय में बैठक है. निर्वाचन आयोग की टीम गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ मतदाता सूची के दूसरे विशेष पुनरीक्षण (अभियान) की समीक्षा करेगी.’’ 

20 अगस्त को वोटर लिस्ट होगी जारी

झारखंड में मतदाता सूचियों का दूसरा पुनरीक्षण 25 जून को शुरू हुआ था जो 24 जुलाई को समाप्त होगा. पच्चीस जुलाई को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित होगी और मतदाता नौ अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां कर सकते हैं. झारखंड चुनाव आयोग के एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 20 अगस्त को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.

बता दें कि साल 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव पांच चरणों में संपन्न हुआ था. मुख्य चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी ने इस बार दो या तीन चरणों में चुनाव कराना का प्रस्ताव रखा है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार इस पर चुनाव आयोग को अंतिम फैसला लेना है.  झारखंड विधानसभा में कुल 82 सीटें हैं. झामुमो के 27, कांग्रेस के 18, भाकपा-माले के एक, आरजेडी के एक, बीजेपी के 24, आजसू के तीन, राकपा (अप) के एक, निर्दलीय दो शामिल हैं. 

Jharkhand Election 2024: '...JMM गठबंधन सरकार ने खो दिया जनादेश', बाबूलाल मरांडी का चुनाव से पहले बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget