एक्सप्लोरर

Ranchi Land Scam: झारखंड में ED का बड़ा खुलासा, निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की 39.29 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

ईडी ने बताया कि वीरेंद्र राम व उनके परिजनों से जुड़ी 8 अलग-अलग संपत्तियों को अटैच किया गया है. इनमें वीरेंद्र की पत्नी राजकुमारी के नाम पर नई दिल्ली में दो फ्लैट व पिता गेंदा राम के नाम पर न्यू दिल्ली में जमीन शामिल हैं.

Jharkhand News: झारखंड में ईडी (ED)  ने ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम (Virendra Ram) की 39,29 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है. यह जानकारी ईडी ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट को दी है. ईडी ने बताया कि, वीरेंद्र राम व उनके परिजनों से जुड़ी आठ अलग-अलग संपत्तियों को अटैच किया गया है. इनमें वीरेंद्र की पत्नी राजकुमारी के नाम पर नई दिल्ली में दो फ्लैट व पिता गेंदा राम के नाम पर न्यू दिल्ली में जमीन शामिल हैं. इसके साथ ही वीरेंद्र आर्यन अंकुश के एक ज्वाइंट बैंक अकाउंट में 13.43 लाख रुपये है. राजकुमारी व आर्यन के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में 14.30 लाख रुपये जमा हैं. इसके अलावा वीरेंद्र राम के नाम पर रांची में जमीन है, जिसे जब्त किया गया है. 

सीबीआई जांच की मांग

इसके अलावा झारखंड सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया है कि उनकी तरफ से 9 मई से ही वीरेंद्र राम के खिलाफ जांच शुरू करवा दी गई थी. इस दौरान याचिकाकर्त्ता के वकील राजीव कुमार ने कहा कि ऐसा संभव नहीं है कि वीरेंद्र राम के संपत्ति की जानकारी विभाग के मंत्री को ना हो, सभी के सांठगांठ से भ्रष्टाचार किया गया है ऐसे में मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए. याचिकाकर्त्ता की तरफ से कहा गया है कि जूनियर इंजिनीयर सुरेश प्रसाद के आवास से नवंबर 2019 में साढ़े करोड़ रुपए बरामद हुए थे. ये सारे रुपए वीरेंद्र राम के थे तो विजिलेंस टीम इसकी जानकारी क्यों नहीं लगा पाई सिर्फ सुरेश प्रसाद को जेल भेज दिया गया बाकि पर ना तो कार्रवाई हुई और ना ही जांच की गई. ऐसे में अब सीबीआई जांच जरूरी है. 

छवि रंजन के खिलाफ दर्ज होगी FIR

इसके साथ ही ईडी सेना के कब्जे वाली 455 एकड़ जमीन की खरीद बिक्री मामले में गिरफ्तार आईएएस छवि रंजन के पर एफआईआर दर्ज करने की अनुशंसा करेगी. ईडी ने छवि रंजन के खिलाफ सबूत एकत्रित करते हुए विशेष अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की है. अब ईडी छवि रंजन पर लगे आरोपों से संबंधित एकत्रित सबूतों को राज्य सरकार को सौंपने की तैयारी में है, ताकि उनपर जालसाजी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हो सके. ईडी ने मनरेगा घोटाले में आरोपी पूजा सिंघल के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा सरकार से की थी, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व DIG राजीव रंजन BJP में शामिल, कहा- 'राष्ट्र सेवा के लिए बीजेपी सबसे उपयुक्त मंच'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget