एक्सप्लोरर

Ranchi Land Scam: जमीन घोटाले मामले में विष्णु अग्रवाल पर कसा ED का शिकंजा, नहीं चला तबीयत खराब होने का बहाना

Ranchi News: ईडी के सवालों से बचने के लिए विष्णु अग्रवाल ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही, मगर ईडी ने मेडिकल टीम को बुलवाकर विष्णु अग्रवाल का मेडिकल चेकअप करवाया. इसके बाद ईडी ने कार्रवाई शुरू की.

Jharkahnd News: झारखंड में इन दिनों केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. राजधानी रांची में जमीन घोटाले और मनी लांड्रिंग पर जांच एजेंसियां काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. इसके तहत रांची के जाने माने बिजनेस मैन और न्यूक्लियस मॉल के संचालक विष्णु अग्रवाल से ईडी (ED) सुबह 11 बजे से ही पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय की टीम विष्णु अग्रवाल से रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन और कथित दलाल प्रेम प्रकाश के रिश्ते और विवादित जमीन के खरीद बिक्री के मामले में सवाल कर रही है. साथ ही ईडी इस फर्जीवाड़े में सहयोग करने वालों की जानकारी ले रही है.

वहीं ईडी के सवालों से बचने के लिए विष्णु अग्रवाल ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही, मगर ईडी ने मेडिकल टीम को बुलवाकर विष्णु अग्रवाल का मेडिकल चेकअप करवाया. दरअसल, पिछले आठ मई को विष्णु अग्रवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था, मगर तबीयत खराब होने का हवाला देकर विष्णु अग्रवाल ने समय मांगा था. वहीं सूत्रों की मानें तो ईडी के पास विष्णु अग्रवाल के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, जिसके आधार पर आज शाम ईडी विष्णु अग्रवाल को गिरफ्तार कर सकती है. विष्णु अग्रवाल पर रांची के चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन को फर्जी कागजात के आधार पर खरीदने का आरोप है. 

जमीन के रैयत के नाम से की गई छेड़छाड़

इसके साथ ही जमीन के रैयत के नाम में छेड़छाड़ की गई थी, जिसमें रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, नेताओं के करीबी मानें जाने वाले प्रेम प्रकाश ने उनकी मदद की थी. इसके लिए विष्णु अग्रवाल ने बड़ी रकम का भुगतान भी किया था. साथ ही छवि रंजन को गोवा टूर भी करवाया था. बता दें कि, प्रेम प्रकाश को ईडी ने पिछले साल ही अवैध खनन के मामलों में गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह जेल में बंद हैं, वहीं छवि रंजन को ईडी ने भूमि घोटाले में चार मई को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सरकार ने उपायुक्त छवि रंजन को निलंबित कर दिया और छवि रंजन अभी जेल में ही है.

Jharkhand: झारखंड में न्यायपालिका पर छह लाख से ज्यादा मुकदमों का भार, HC में 37 केस 30 साल से पेंडिंग

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget