एक्सप्लोरर

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन के खिलाफ आज ED तीसरी बार जारी कर सकती है नोटिस, इस दिन हो सकती है सुनवाई

Ranchi: ईडी ने इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दो बार नोटिस जारी किया है, लेकिन सीएम हेमंत सोरेन पूछताछ में शामिल होने नहीं पहुंचे हैं. वहीं अब ईडी तीसरी बार सीएम सोरेन को नोटिस जारी कर सकती है.

Jharkhand News: जमीन घोटाला मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तीसरी नोटिस जारी कर सकता है. चर्चा है कि ईडी 9 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुला सकती है, जिसके लिए आज नोटिस जारी किया जा सकता है. बता दें कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस वक्त मुंबई में हैं. हेमंत सोरेन I.N.D.I.A की बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार की शाम मुंबई पहुंचे थे. उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी हैं. इस बैठक में विपक्ष के कई दिग्गज भी शामिल हैं.

ईडी भी पहुंची है सुप्रीम कोर्ट
ईडी ने इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दो बार नोटिस जारी किया है, लेकिन सीएम हेमंत सोरेन पूछताछ में शामिल होने नहीं पहुंचे हैं. ईडी के पहले नोटिस का जवाब देते हुए सीएम ने समन को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया था. वहीं दूसरे नोटिस के जवाब में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही. सीएम हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद अब ईडी भी सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. सूचना है कि ईडी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कैवियट फाइल की गयी है. हालांकि, अभी सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है. सीएम हेमंत सोरेन ने जो याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है, उसमें उन्होंने न्याय एवं कानून मंत्रालय और ईडी निदेशालय को प्रतिवादी बनाया है.

सीएम ने कहा था गैर कानूनी है आपका नोटिस
जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने पहली बार 14 अगस्त को समन किया था. ईडी के पहले समन पर मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे थे. उन्होंने समन को असंवैधानिक एवं दुर्भावना से प्रेरित बताया था और समन वापस लेने को कहा था. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि वे ईडी के खिलाफ न्यायालय में जाएंगे. इसके बाद ईडी की ओर से दूसरी बार समन भेज कर 24 अगस्त को हाजिर होने को कहा गया. इस तारीख को भी वे हाजिर नहीं हुए. उन्होंने ईडी को पत्र लिखकर बताया कि वे सर्वोच्च न्यायालय जा चुके हैं. अब कोर्ट का जो फैसला होगा, उसके अनुसार ही वे आगे बढ़ेंगे.

केंद्र के इशारे पर काम कर रही ईडी
जमीन घोटाला मामले में जांच कर रही ईडी पर आरोप लगाते हुए सीएम हेमंत सोरेन कह चुके हैं कि ईडी केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है और लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री ने ईडी को भेजे अपने जवाब में यह भी बताया है कि उन्होंने अपने आय-व्यय व चल-अचल संपत्ति से संबंधित पूरा ब्योरा ईडी को पूर्व में ही सौंप दिया है. इसके बावजूद सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से उन्हें समन भेजा गया है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget