एक्सप्लोरर

CM हेमंत सोरेन बोले- झारखंड में निजी विश्वविद्यालयों की समीक्षा के लिए विधानसभा समिति का हो गठन

Jharkhand: हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य में निजी विश्वविद्यालयों की स्थिति की समीक्षा के लिए विधानसभा अध्यक्ष से एक समिति बनाने का अनुरोध किया, ताकि राज्य में उच्च शिक्षा को बेहतर बनाया जा सके

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से राज्य में निजी विश्वविद्यालयों की स्थिति की समीक्षा के लिए विधानसभा की एक समिति गठित करने का आग्रह किया. सरकार द्वारा जैन विश्वविद्यालय विधेयक, 2022 को उसमें विसंगति का हवाला देते हुए वापस लेने के बाद सोरेन ने सदन में यह टिप्पणी की.

सीएम हेमंत सोरेन ने क्या कहा

सोरेन ने कहा, ‘‘राज्य में अब तक 20 से अधिक विश्वविद्यालय विधेयक विधानसभा के माध्यम से पारित किए गए हैं. मैं अध्यक्ष से अनुरोध करना चाहता हूं कि इन विश्वविद्यालयों की स्थिति की समीक्षा के लिए विधानसभा की एक समिति बनाई जाए और सदन में एक रिपोर्ट पेश की जाए ताकि राज्य में उच्च शिक्षा को बेहतर बनाया जा सके.’’

रिम्स की खराब हालत का बीजेपी ने किया विरोध

वहीं विधानसभा में बीजेपी ने झारखंड के सबसे बड़े अस्पतालों से शामिल सरकारी राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की कथित खराब हालत का विरोध किया. कांके से विधायक समरीलाल सदन के प्रवेश द्वार के ठीक बाहर फर्श पर लेट गए ताकि रिम्स की खराब हालात की ओर ध्यान आकर्षित किया जा सके. 

क्या कहा विधायक ने

प्रदर्शनकारी विधायक ने कहा, ‘‘बिस्तरों की कमी के कारण मरीज अस्पताल के फर्श पर लेट जाते हैं और उनके परिजन स्टैंड की कमी के कारण सेलाइन की बोतलें पकड़ कर रखते हैं. ’’उन्होंने कहा, “ अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन पिछले तीन साल से खराब पड़ी है. राज्य में छह एक्स-रे मशीनें हैं लेकिन केवल दो ही काम कर रही हैं. अस्पताल में एमआरआई मशीन तो है लेकिन वह अक्सर खराब रहती है. ”बाद में उन्होंने सदन में भी इस मुद्दे को उठाया और सरकार से इसकी स्थिति में सुधार करने का आग्रह किया.

Indian Railways: यात्रीगण ध्यान दें! गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर रेलवे का तोहफा, पटना साहिब स्टेशन पर रुकेंगी ये 40 ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget