एक्सप्लोरर

CM बनते ही हेमंत सोरेन का पहला फैसला, मंईयां सम्मान योजना को लेकर किया बड़ा ऐलान

Hemant Soren Decisions: सीएम पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन ने पदभार भी ग्रहण कर लिया. गुरुवार को उन्होंने अकेले ही शपथ लिया.

सीएम पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन गुरुवार (28 नवंबर) को प्रोजेक्ट भवन पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण किया. इसके बाद उन्होंने अहम फैसले लिए. झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 9 से 12 दिसंबर तक चलेगा. JMM के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी प्रोटेम स्पीकर बनाये गये हैं. विधायकों को शपथ दिलाएंगे.

मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ाई गई

मुख्यमंत्री सोरेन ने फैसला लिया कि मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को दिसम्बर से 2500 रुपया हर महीने मिलेगा. अब तक हर महीने 1000 मिलता था. बता दें कि इस योजना की चर्चा विधानसभा चुनाव के दौरान खूब हुई. माना जाता है कि इस योजना का लाभ सीधा महिलाओं को पहुंचाकर ही जेएमएम सत्ता पर फिर से काबिज हो पाई है.

1 जनवरी 2025 से पहले परीक्षा कैलेंडर होगा जारी

इसके साथ ही, 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपया जो केन्द्र सरकार पर बकाया है, उसकी वसूली के लिए विधिक कार्रवाई शुरू किए जाने का फैसला लिया गया है. पुलिस नियुक्ति के लिए भविष्य में होने वाली परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा किए जाने का फैसला लिया गया है. सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए JPSC, JSSC तथा अन्य प्राधिकार, 1 जनवरी, 2025 के पहले परीक्षा कैलेण्डर प्रकाशित किए जाने का फैसला लिया गया.

अधिकारियों को कई बिंदुओं पर दिए निर्देश- सीएम सोरेन

मीडिया से मुखातिब होते हुए हेमंत सोरेन ने कहा, "आप सब आज के ऐतिहासिक दिन के गवाह बने. आज शपथ ग्रहण के बाद नई सरकार के गठन का मार्ग प्रश्सत हुआ है. उसके बाद हम प्रोजेक्ट भवन में आए. बहुत बिंदुओं पर पदाधिकारियों को निर्देश भी दिया गया."

सीएम सोरेन ने कहा कि राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए कई स्रोतों पर राज्य सरकार काम करेगी. असम में सालों से रह रहे झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों की स्थिति की जानकारी सर्वदलीय और पदाधिकारियों की टीम द्वारा ली जाएगी.

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget