एक्सप्लोरर

Jharkhand Caste Survey: "बातें करने के बजाय विकास पर ध्यान केंद्रित करे सरकार', झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन का बयान

CP Radhakrishnan: झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘राज्य की जनसांख्यिकी के बारे में हर कोई जानता है. हमें बातें करने के बजाय गरीब लोगों के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.’’

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार को ‘‘बहुत अधिक बातें करने’’ के बजाय ‘‘सबसे गरीब लोगों’’ के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पड़ोसी राज्य बिहार की तर्ज पर राज्य में जाति आधारित सर्वेक्षण को हरी झंडी दे दी. इसके कुछ ही देर बाद राधाकृष्णन का यह बयान आया है.

उन्होंने यह पूछे जाने पर कि क्या इस प्रकार के सर्वेक्षण से झारखंड के लोगों को लाभ होगा? राज्यपाल राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘राज्य की जनसांख्यिकी के बारे में हर कोई जानता है. हमें बहुत सारी बातें करने के बजाय सबसे गरीब लोगों के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.’’ राधाकृष्णन ने राज्यपाल के रूप में एक साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह कहा. 

शिक्षा में सुधार की सराहना की

उन्होंने दूर-दराज के इलाकों में पाइप से पानी पहुंचाने की सुविधा तेजी से उपलब्ध कराए जाने और प्राथमिक स्तर की शिक्षा में सुधार की भी सराहना की. राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘झारखंड में लगभग आठ प्रतिशत (घरों) में पाइप के जरिए पानी पहुंचाए जाने की सुविधा थी और इन घरों की संख्या अब 35 प्रतिशत से 38 प्रतिशत के बीच पहुंच गई है. 

झारखंड के राज्यपाल ने आगे कहा, मुझे इसके और बेहतर होने की उम्मीद है. हम अगले साल तक 60 प्रतिशत काम पूरा कर लेंगे.’’ उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. राज्यपाल ने कहा कि राज्य में आवास, सिंचाई और वन विकास पर और ध्यान दिए जाने की भी जरूरत है. 

 सीएम चंपई सोरेन ने क्या कहा था?

दरअसल, 18 फरवरी को झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा था कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी जाति-आधारित सर्वेक्षण होगा. उन्होंने पोस्ट एक्स पर लिखा था- ''जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी. झारखंड है तैयार.'' सीएम ने प्रदेश के अधिकारियों से जाति-आधारित सर्वेक्षण का मसौदा तैयार करने को कहा है. ताकि इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट के समक्ष रखा जा सके.''  उन्होंने ये भी कहा था कि सरकार जल्द ही प्रदेश में जाति सर्वे को लेकर काम शुरु करेगी. यदि सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो लोकसभा चुनाव 2024 के बाद झारखंड में जाति सर्वेक्षण होगा. 

Delhi में मल्लिकार्जुन खरगे से मिले झारखंड के CM चंपई सोरेन, कहा- 'दूसरी मुलाकात में होगी सीट शेयरिंग पर बात'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget