एक्सप्लोरर

Jharkhand: 40 हजार के मोबाइल फोन खरीदने की जिद्द, पिता ने किया इनकार तो बेटे ने की आत्महत्या

Bokaro Suicide News: बेरमो के जारंगडीह 16 नंबर निवासी सीसीएल कथारा वाशरी के कर्मी राजेंद्र राय के इकलौते पुत्र हिमांशु कुमार (19 वर्ष) ने मोबाइल खरीद देने की जिद्द में आकर मां की रखी नींद की गोलियां खा ली.

Bokaro News: कहते है किसी चीज को पाने की जिद्द बहुत बुरी होती है और अगर जिद्द पूरी ना हो तो इंसान क्या कर सकता है. यह घटना उसकी बानगी भर है. मामला बोकारो जिले के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरमो के जरंगडीह की है. जहां एक 19 वर्षीय युवक ने 40 हजार के मोबाइल के जिद्द में अपनी जान दे दी. मृतक हिमांशु कथारा कोल वाशरी में कार्यरत राजेंद्र राय का इकलौता पुत्र था.

मोबाइल फोन से युवाओं में डिप्रेशन
हाल के दिनों में युवाओं में मोबाइल फोन की लत ऐसी लगी है की लत छुड़ाए नहीं छूट रही. मोबाइल फोन मानो नशा सा बन गया हो. मोबाइल के चक्कर में युवाओं में डिप्रेशन की शिकायत बढ़ी है. बच्चे चिड़चिड़े होते जा रहे हैं. कथारा का हिमांशु से जुड़ा ताज़ा मामला इसका बड़ा उदाहरण है. बोकारो थर्मल अंतर्गत कथारा कोल वाशरी में कार्यरत राजेंद्र राय के इकलौते पुत्र हिमांशु इंटरमीडिएट का छात्र था. हिमांशु ने एक दिन पहले पिता से 40 हजार रुपए में मोबाइल फोन दिलाने की जिद्द की थी. लेकिन पिता ने यह कह कर मना कर दिया की जब तुम उच्चे क्लास में जाओगे तब जरूरत के अनुसार वैसा मोबाइल फोन खरीद देंगे. फिलहाल 15 से 20 हजार का मोबाइल फोन खरीद देने की बात कही थी. लेकिन हिमांशु की जिद्द थी की वह मोबाइल फोन लेगा तो वहीं 40 हजार वाला. पिता के मना करने से नाराज हिमांशु ने मां की रखी नींद की गोली खा ली.

इलाज के दौरान हुई मौत
पिता को जैसे ही पता चला आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान हिमांशु की मौत हो गई. घर के इकलौते पुत्र की मौत से घर में कोहराम मच गया. माता पिता के चिल्लाने से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया. परिजन माता पिता को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन ढांढस बंधा भी तो कैसे घर के इकलौते चिराग का बुझ जाना को छोटी बात तो नहीं. घटना की खबर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद शव को. पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ये भी पढ़ें: Giridih: काम देने के बहाने बुलाया, शराब पिलाकर रात भर मजदूर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, ठेकेदार गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget