एक्सप्लोरर

Bokaro: बोकारो में साइको किलर का आतंक! महिलाओं को ढूंढ-ढूंढकर मार रहा चाकू, पुलिस ने घोषित किया इनाम

Bokaro Psycho Killer: बोकारो में इस वक्‍त साइको किलर अजय रविदास का खौफ छाया है जो ढूंढ-ढूंढकर महिलाओं को अपने निशाने पर ले रहा है. पहले उसके क्‍वॉर्टर से उसकी पत्‍नी का शव बरामद किया गया है.

Jharkhand Crime News: बोकारो के चंद्रपुरा इलाके में पिछले पांच दिनों से एक साइको किलर का खौफ है. नाम है अजय रविदास. पांच दिन पहले उसने अपनी पत्नी को काट डाला और इसके बाद वह इलाके में घूम-घूमकर महिलाओं पर धारदार हथियारों से हमले कर रहा है. शुक्रवार को भी उसने चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में शोभा मिश्रा नामक महिला के घर में घुसकर उनपर चाकू से हमला कर दिया. वह बुरी तरह जख्मी हो गई है. अजय रविदास का खौफ इस कदर है कि पुलिस को उस पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित करना पड़ा है.

शुक्रवार (07 जुलाई) को हमलावर से स्वयं को बचाने के प्रयास के दौरान शोभा मिश्रा शोर मचाते हुए घर से बाहर निकलीं और सड़क पर जा गिरी. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पीड़िता को डीवीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया.

अभी तक अजय को गिरफ्तार नहीं किया जा सका
हमले के बाद सीसीटीवी फुटेज में लोगों ने अजय रविदास को भागते हुए देखा. पुलिस ने घटना स्थल से हमला में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है. अभी तक अजय को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. थाना प्रभारी कार्तिक कुमार महतो ने बताया कि पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार कर लेगी.

चाकू से हमला कर घायल कर दिया
अजय रविदास गोमिया थाना क्षेत्र के होसिर निवासी किन्नू रविदास का पुत्र है. बीते 3 जुलाई को उसने चंद्रपुरा स्थित डीवीसी कॉलोनी के पश्चिम पल्ली स्थित घर में पत्नी की हत्या करने के बाद घर बंद कर भाग गया. इसके बाद उसने पांच जुलाई को स्वांग कॉलोनी में रहने वाली अपने मित्र पवन रविदास की पत्नी गुड़िया देवी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप शव
गुड़िया देवी को चाकू से हमला कर जब वह फरार हो गया, तो पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की. जानकारी मिली कि अजय अपनी पत्नी के साथ चंद्रपुरा में रहता था. पुलिस वहां पहुंची तो उसके क्वार्टर में उसकी पत्नी का शव मिला. चंद्रपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद आरोपी अजय के परिजनों को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड की कल्पना बनी दूसरी 'ज्योति मौर्या', पति ने मजदूरी कर पढ़ाया, नर्स बनी तो बोली- 'अब नहीं रहना तुम्हारे साथ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget