एक्सप्लोरर

झारखंड में BJP का बड़ा फैसला, इस नेता को बनाया प्रभारी

Jharkhand BJP In Charge: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रभारी की नियुक्ति की है. ये नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब राज्य में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

Jharkhand News: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार (5 जुलाई) को बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया. पार्टी ने यूपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी को पार्टी ने झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया है.

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी के पास संगठन में काम करना का लंबा अनुभव है. ऐसे में झारखंड में बीजेपी को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है. 

क्या बोले बाबूलाल मरांडी?

लक्ष्मीकांत बाजपेयी को प्रभारी बनाए जाने पर झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनके मार्गदर्शन से पार्टी को फायदा मिलेगा. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा लक्ष्मीकांत बाजपेयी को पुनः झारखंड राज्य का प्रभारी नियुक्त किए जाने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी झारखंड में सुशासन का राज स्थापित करेगी.''

इससे पहले बीजेपी ने 17 जून को शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी और हिमंत बिस्व सरमा को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया था. राज्य में बीजेपी का मुकाबला सत्तारूढ़ जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन से है.

झारखंड में ही मौजूद हैं शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''झारखंड आकर अत्यंत प्रसन्न हूं. यहां के बूथ कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि भाजपा को जिताना है और झारखंड में सु-राज लाना है.''

चौहान का दौरा ऐसे समय में हुआ है जब जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है. इससे पहले उनके करीबी चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.

इसको लेकर बीजेपी लगातार निशाना साध रही है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन को सताया है, उन्हें मात्र पांच महीने में पद से हटा दिया. 

शिवराज चौहान ने कहा, ''कल से झारखंड में प्रवास पर हूं. इस दौरान जो प्रेम और स्नेह मिल रहा है, वह अद्भुत है. यहां के कार्यकर्ता अत्यंत सहज, सरल और परिश्रमी हैं.प्रत्येक कार्यकर्ता की आंखों में जीत की ललक भी देख रहा हूं. निश्चय ही इस बार झारखंड में कमल खिलेगा.''

सतीश पूनिया को BJP ने दी अहम जिम्मेदारी, अब इस भूमिका में दिखेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget