एक्सप्लोरर

Jharkhand Bandh: धनबाद में दिखा बंद का असर, शहर में प्रदर्शन की वजह से लगा लंबा जाम, लोग परेशान

Jharkhand News: बैंक मोड़ थाने के प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय दल बल के साथ गया पुल पंहुचे और काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गया पुल से नीचे हटाया, जिसके बाद आवागमन चालू हुआ.

Jharkhand Bandh: झारखंड में 60-40 नियोजन नीति के खिलाफ में छात्र संगठनों ने दो दिवसीय झारखंड बंद का एलाह किया है. झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के आह्वान पर 10 और 11 जून को झारखंड बंद रखा गया है. आज 10 जून को पहले दिन धनबाद में बंद का खासा असर रहा है. बंद समर्थकों ने धनबाद स्थित श्रमिक चौक और गया पुल को जाम कर दिया. इससे शहर का यातायात पूरी तरह ठप हो गया. सड़कों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं. आम वाहनों के साथ-साथ इमर्जेंसी सेवा से जुड़े वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहे. कई एम्बुलेंस भी इस जाम में फंस गए, जिससे मरीजों को काफी कठिनाई उठानी पड़ी.

इसके बाद में पुलिस द्वारा किसी तरह एम्बुलेंस को रास्ता दिलाया गया, तब जाकर एम्बुलेंस मरीजों को लेकर अस्पताल जा सकी. वहीं चार घंटे तक जाम से आम राहगीर परेशान रहे. इसके बाद पुलिस ने जबरन छात्र संगठन के लोगों को सड़क से हटाया और आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं को हिरासत में लिया. इसके बाद सड़क पर यातायात सेवा शुरू हो सकी.

जाम में फंसी रही एंबुलेंस

आज छात्र संगठन धनबाद जिला के मुख्य सड़क बैंक मोड़ और श्रमिक चौक के बीच गया पुल के नीचे धरना पर बैठ गए. बंदी पर बैठे लोग नारेबाजी कर 60-40 नियोजन नीति का विरोध करने लगे. सड़क के दोनों ओर भारी जाम लग गया. जाम में एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही, जिसे पुलिस की मदद से काफी मशक्कत से निकाला गया. वहीं जाम से बाइक सवार लोगों का इस कड़ी धूप में बुरा हाल था वे न तो पीछे जा पा रहे थे न ही आगे निकल पा रहे थे. इधर बलियापुर के कर्माटांड में भी सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया.

छात्रों को हिरासत में लिया गया

वही बैंक मोड़ थाने के प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय दल बल के साथ गया पुल पंहुचे और काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गया पुल से नीचे हटाया, जिसके बाद आवागमन चालू हुआ. वहीं फिर थोड़ी देर बाद कुछ दूरी पर प्रदर्शन कर रहे लोग बैठ गए, तब फिर पुलिस बल को मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर वहां से जाम हटाया गया. इस दौरान प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे छात्र संगठन के कुश महतो को पुलिस हिरासत में लेकर कर धनबाद थाना ले गई है. संगठन की ओर से कल यानी 11 जून को भी बंद का एलान किया गया है.

यह भी पढ़ें:  Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला, बोले- 'रामभक्तों पर कहर बरपाने वाली राजनीति घातक..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Palamu News: जमीन के झगड़े में फंसा पलामू का गांव, ईंट भट्टा पर विवाद गहराया, प्रशासन पर भी उठे सवाल
जमीन के झगड़े में फंसा पलामू का गांव, ईंट भट्टा पर विवाद गहराया, प्रशासन पर भी उठे सवाल
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
सोनिया गांधी की तबीयत पर निशिकांत दुबे की सियासी टिप्पणी से भड़की JMM, कर दिया बड़ा दावा
सोनिया गांधी की तबीयत पर निशिकांत दुबे की सियासी टिप्पणी से भड़की JMM, कर दिया बड़ा दावा
सोनिया गांधी की तबीयत पर भी सियासत! राहुल गांधी के बयान का जिक्र कर निशिकांत दुबे की विवादित टिप्पणी
सोनिया गांधी की तबीयत पर भी सियासत! राहुल गांधी के बयान का जिक्र कर निशिकांत दुबे की विवादित टिप्पणी

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?
Sandeep Chaudhary: वोट लिया, अब महंगा तेल दिया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | PM Modi | Trump
Iran Israel War: US युद्ध में ऐसा फंसा..निकलना मुश्किल! | Donald Trump | Netanyahu | Breaking
Chitra Tripathi: इजरायल-अमेरिका का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
Israel US Iran War Live: अमेरिका के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Live: यूएस के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Viral Video: तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
Weight Loss Drugs In India: बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
Embed widget