एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: JMM विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरा, जानें- किसने कहा शिबू सोरेन का चेला हूं नहीं होने दूंगा ये काम 

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों ने ही सरकार की घेराबंदी की और उसके निर्णयों पर सवाल उठाए हैं. सीता सोरेन ने कहा कि, आदिवासियों के अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे. 

Jharkhand Assembly Session: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) में बुधवार को सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के विधायकों ने ही सरकार की घेराबंदी की और उसके निर्णयों पर सवाल उठाए. झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन (Sita Soren) ने सदन में सरकार की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं देने का आरोप लगाते हुए जहां विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना दिया, तो वहीं पार्टी के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेंब्रम (Lobin Hembrom) ने राज्य में शराब बिक्री की नीति पर सवाल उठाते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की. 

सरकार का जवाब गलत है 
बुधवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही जामा विधानसभा क्षेत्र की जेएमएएम विधायक विधानसभा के मुख्य द्वार पर तख्ती लेकर धरने पर बैठ गईं. उन्होंने कहा कि सीसीएल की आम्रपाली परियोजना में वन भूमि पर अवैध कब्जा और एक ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा अवैध तरीके से कोयले की ढुलाई को लेकर सदन में सवाल पूछा तो सरकार की ओर से बताया गया कि वहां कंपनी की ओर से कोई ट्रांसपोर्टिंग नहीं की जा रही है. सच ये है कि वन भूमि पर अतिक्रमण और गलत तरीके से कोयले की ट्रांसपोर्टिंग की जा रही है, सरकार का जवाब गलत है. उन्होंने कहा कि झारखंड में जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा के लिए हम लोग चुनकर आए हैं. यहां के लोगों और आदिवासियों के अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे. 

क्षेत्र में जाकर भी देंगी धरना 
बाद में स्पीकर रबींद्र नाथ महतो को जब विधायक के धरने पर बैठे रहने की सूचना मिली तो उन्होंने सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल को उन्हें मनाकर सदन में लाने के लिए भेजा. सीता सोरेन ने सदन में भी सीसीएल की परियोजना में वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग की. बाद में सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि अगर उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो क्षेत्र में जाकर भी धरना देंगी. 

लोबिन हेंब्रम बोले शिबू सोरेन का चेला हूं 
सदन में बुधवार को ही सरकार के लिए उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई, जब जेएमएएम के विधायक लोबिन हेंब्रम में राज्य में शराब बिक्री से जुड़ा मुद्दा उठाया. उन्होंने एक अखबार में छपी खबर का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार पड़ोस के छत्तीसगढ़ से मॉडल मंगवाकर राज्य में शराब की बिक्री की कमान खुद अपने हाथों में लेने पर विचार कर रही है, ये सरासर गलत है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने जीवन भर नशामुक्ति के लिए काम किया. आज भी वो समाज को नशा से दूर रहने की सीख देते हैं. राज्य में उनके बेटे हेमंत सोरेन की सरकार है और ऐसे में यहां दूसरे राज्यों से शराब बेचने का मॉडल मंगाकर शराब बिक्री कराना शर्मनाक है. लोबिन हेंब्रम ने खुद को शिबू सोरेन का चेला बताते हुए कहा कि ये किसी कीमत पर नहीं होने दूंगा. शिबू सोरेन ने आदिवासी समाज को शराब से दूर रखने का अभियान चलाया और अब सरकार शराब बेचेगी तो इसका विरोध होगा. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand News: भतीजे की पत्नी से हुआ चाचा को इश्क, अब चाची हैं परेशान...आगे खुद पढ़ें

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में बढ़ी कोविड मरीजों की संख्या, इस जिले में तेजी से फैल रहा है संक्रमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget