एक्सप्लोरर

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस? पार्टी ने तैयारी भी की शुरू

Jharkhand Assembly Election 2024: कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि हमने पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड में 31 सीट पर चुनाव लड़ा था. इसके बाद दो और विधायक पार्टी में शामिल हो गए थे.

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड कांग्रेस ने राज्य में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में 81 में से 33 सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी. कांग्रेस ने 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन में 31 सीट पर चुनाव लड़ा था.

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, ‘‘हमने पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड में 31 सीट पर चुनाव लड़ा था. इसके बाद दो और विधायक पार्टी में शामिल हो गए. इसलिए, वर्तमान में 33 सीट कांग्रेस के पास है और हमने उन पर तैयारी शुरू कर दी है.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह अंतिम सीट बंटवारे के समझौते से तय होगा.

जेल में हेमंत सोरेन से मिले गुलाम अहमद मीर

गुलाम अहमद मीर, रांची में बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने आए थे. पार्टी सूत्रों के अनुसार, गुलाम अहमद मीर ने हेमंत सोरेन के साथ विधानसभा चुनाव और मंत्रिमंडल के खाली पदों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कोटे से एक मंत्री पद खाली है. आलमगीर आलम धन शोधन मामले में जेल में हैं.

के सी वेणुगोपाल ने झारखंड के कांग्रेस नेताओं के दिए ये सुझाव

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ विस्तृत चर्चा हुई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने झारखंड के नेताओं को राज्य में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए अधिकतम सीट जीतने के सुझाव दिए. महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी, 2025 को समाप्त होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget