एक्सप्लोरर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरने वाले केएन त्रिपाठी को मिला टिकट, झारखंड में दूसरी लिस्ट जारी

Jharkhand Congress Candidates List: झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में 7 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. डालटनगंज से केएन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने गुरुवार (24 अक्टूबर) को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. दूसरी सूची में 7 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. इस लिस्ट में केएन त्रिपाठी का भी शामिल हैं. उन्हें डालटनगंज से टिकट दिया गया है. त्रिपाठी पहले मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए खड़े हुए थे लेकिन इनका नामांकन रद्द हो गया था.

झारखंड कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में पाकुड़, बरही विधानसभा, कांके विधानसभा, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर और छतरपुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. पहली लिस्ट में 21 उम्मीदवारों की नामों का ऐलान किया गया था. कुल मिलाकर अबतक 28 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरने वाले केएन त्रिपाठी को मिला टिकट, झारखंड में दूसरी लिस्ट जारी

झारखंड कांग्रेस की दूसरी लिस्टी में किसे कहां से टिकट?

झारखंड की पाकुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस ने निशात आलम को टिकट दिया है. वहीं, बरही विधानसभा सीट पर पार्टी ने अरुण साहू को उम्मीदवार बनाया है. कांके (एससी) सीट से सुरेश कुमार बैठा को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके साथ ही पांकी विधानसभा सीट से लाल सूरज को चुनाव मैदान में उतारा गया है. 

डालटनगंज से केएन त्रिपाठी पर भरोसा जताया गया है. विश्रामपुर सीट से सुधीर कुमार चंद्रवंशी को टिकट दिया गया है. इसके साथ ही छतरपुर विधानसभा सीट पर राधा कृष्ण किशोर को उम्मीदवार बनाया गया है.

पहली लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम

इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार (21 अक्टूबर) को देर रात 21 सीटों के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी. पार्टी ने पहली लिस्ट में 5 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा. पार्टी ने मौजूदा विधायकों में जामताड़ा से डॉ. इरफान अंसारी, जरमुंडी से बादल पत्रलेख, पोड़ैयाहाट से प्रदीप यादव, महगामा से दीपिका पांडेय सिंह, लोहरदगा से रामेश्वर उरांव को टिकट दिया है.

इसके अलावा बड़कागांव से अंबा प्रसाद साहु, बेरमो से कुमार जयमंगल, झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, जमशेदपुर पश्चिमी से बन्ना गुप्ता, खिजरी से राजेश कच्छप, मांडर से शिल्पी नेहा तिर्की, सिमडेगा से भूषण बाड़ा, कोलेबिरा से नमन विक्सल कोंगाड़ी और मनिका से रामचंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है. 

इनके अलावा जमशेदपुर पूर्वी से डॉ. अजय कुमार, हजारीबाग सदर सीट से मुन्ना सिंह, रामगढ़ से ममता देवी, बाघमारा से जलेश्वर महतो, जगरनाथपुर से सोना राम सिंकू, हटिया से अजय नाथ शाहदेव और मांडू से जयप्रकाश पटेल को प्रत्याशी बनाया है.

बता दें कि झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होने हैं. पहले फेज में 43 सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा, वहीं दूसरे चरण में बाकी की 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं, नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

हेमंत सोरेन ने बरहेट से दाखिल किया नामांकन, BJP ने CM के खिलाफ अब तक नहीं दिया प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
झारखंड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget