एक्सप्लोरर

झारखंड में NDA के साथ या अलग लड़ेंगे चुनाव? चिराग पासवान बोले, 'अगले कुछ दिन में...'

Jharkhand Assembly Election 2024: चिराग पासवान ने कहा कि प्रदेश इकाई चुनाव लड़ना चाहती है. देखते हैं, हम गठबंधन के तहत लड़ते हैं या अकेले, स्थिति कैसी बनती है. अगले कुछ दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) एनडीए के साथ चुनाव लड़ेगी या फिर अकेले दम पर ही चुनावी मैदान में उतरेगी, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को बयान दिया.

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है और इस बारे में जल्द निर्णय लिया जाएगा कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी या एनडीए के साथ. चिराग पासवान ने आगे कहा कि उन्होंने रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की जहां झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि बैठक बहुत सकारात्मक रही.

'2-4 दिन में लेंगे अंतिम फैसला'
चिराग पासवान ने यहां फिक्की के एक समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा, "मैंने कल गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. हमने देश में मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की. झारखंड को लेकर भी चर्चा हुई." उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने हाल में हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों में भाग नहीं लिया, लेकिन बीजेपी का समर्थन किया. पासवान ने कहा, "झारखंड में भी मेरी सोच यही है कि हम लोग एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ें, लेकिन अंतिम निर्णय 2-4 दिन में लिया जाएगा."

'प्रदेश इकाई लड़ना चाहती है चुनाव'
दिवंगत नेता रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने ये भी कहा, "प्रदेश इकाई चुनाव लड़ना चाहती है. देखते हैं, हम गठबंधन के तहत लड़ते हैं या अकेले, स्थिति कैसी बनती है. अगले कुछ दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी."

सीट शेयरिंग पर दिया ये जवाब
वहीं जब पासवान से पूछा गया कि उनकी पार्टी ने कितनी सीट मांगी हैं तो उन्होंने कहा कि वह गठबंधन के सिद्धांतों के अनुरूप यह बात सार्वजनिक नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें

झारखंड में चिराग पासवान की BJP के साथ बात बनी या बिगड़ी? सीट शेयरिंग पर तस्वीर साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget