एक्सप्लोरर

झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग से पहले बाबूलाल मरांडी का बड़ा दावा, बता दिया अपना आंकड़ा

Jharkhand Election 2024: झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है इस बार प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने एनडीए की सीटों का आंकड़ा भी बताया है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में बस अब कुछ घंटों का समय रह गया है. इससे पहले सभी सियासी दलों की धड़कनें तेज हो गई हैं. इस बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और धनवार विधानसभा सीट से उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि एनडीए को 50 से ज्यादा सीटें मिलेंगी.

बाबूलाल मरांडी ने कहा, "हमारे कार्यकर्ता पोलिंग बूथ और विधानसभा स्तर पर काम करते रहे हैं. उन लोगों से हमें जो जानकारी मिली है उस आधार पर मैं कह सकता हूं कि बीजेपी और एनडीए गठबंधन को 51+ सीटें मिलने जा रही हैं."

'जेएमएम पर किसी को भरोसा नहीं'
उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने खासतौर पर मां-बहनों के लिए जो काम किया है, उस पर उन्हें भरोसा है और इसलिए महिलाओं ने बढ़चढ़ कर वोट किया है. जेएमएम पर किसी को भरोसा नहीं है. उन्होंने पहले भी कहा था महिलाओं को 2000 रुपये हर महीने देंगे लेकिन नहीं दिया.

 

एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त
इससे पहले ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों में झारखंड में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया गया है. मैट्रिज के एग्जिट पोल में कहा गया है कि झारखंड में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 42-47 सीट मिल सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी के महागठबंधन को 25-30 सीट से संतोष करना पड़ेगा. वहीं 'पीपुल्स पल्स' के एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में एनडीए को 44-53 सीट और इंडिया गठबंधन को 25-37 सीट हासिल हो सकती हैं.

दो चरणों में हुआ मतदान
बता दें झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए वोट डाले गए. झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी.

ये भी पढ़ें

झारखंड की सियासत का नया नाम 'जयराम', विधानसभा चुनाव के नतीजे तय करेंगे पार्टी का भविष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Palamu News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
झारखंड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget