एक्सप्लोरर

Jharkhand: सरायकेला के जम्बरो गांव से अनल दस्ते का माओवादी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले से सीआरपीएफ (CRPF) ने अनल दस्ते के माओवादी समोय मुंडा उर्फ डिम्पू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस समोय से पूछताछ कर रही है.

Jharkhand Maoist Arrested In Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के दलभंगा के जम्बरो गांव में गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ (CRPF) ने घेराबंदी कर क्षेत्र में सक्रिय अनल दस्ते के माओवादी समोय मुंडा उर्फ डिम्पू को गिरफ्तार कर लिया है. समोय की तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल (Pistol) और नक्सली बैनर बरामद किया गया है. क्षेत्र में हथियार के साथ समोय भ्रमण कर रहा था ताकि किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सके. इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ ने घेराबंदी करते हुए उसे धर दबोचा. 

जारी है सुरक्षाबलों का अभियान 
सीआरपीफ की टीम को देखकर समोय भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सीआरपीएफ के घेराबंदी से वो निकल नहीं सका. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, ट्रेनिंग कैंप से खाना बनाने का सामान सहित अन्य सामान जब्त किए है. सुरक्षाबल लगातार क्षेत्र में अभियान चला रहे हैं. अभियान के चलते ही माओवादी समोय की गिरफ्तारी संभव हो सकी है. कुचाई थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस समोय से पूछताछ कर रही है.

की जा रही है ग्रामीणों की मदद 
बीते एक महीने से लगातार सीआरपीएफ और झारखंड की सरायकेला पुलिस क्युआरटी टीमों के साथ सुदूर जंगल क्षेत्र में कैंप बनाने में सफल हुई है. वहीं, समोय की गिरफ्तारी को झारखंड पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है. माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद ट्राई जंक्शन कहे जाने वाले जम्बरो जंगल से लगभग लाल सलाम के आतंक का खात्मा होना संभव हो पाएगा. ग्रामीणों तक पुलिस के जरिए कई सुविधाएं भी पहुंचाई जा रही हैं. शिक्षा को लेकर भी ग्रामीणों के बीच पुलिस की तरफ से कई विशेष कैंप किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand: दुमका में सिरफिरे ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया 

Jharkhand: महिला के नाजुक अंगों पर धारदार चीज से किया गया प्रहार, पुलिस के जवानों पर है गैंगरेप का आरोप

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget