एक्सप्लोरर

Naxalite Bandh Call: माओवादियों के 3 दिवसीय बंद को लेकर अलर्ट, रेल रूट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Jharkhand News: नक्सलियों के 3 दिवसीय बंद को देखते हुए आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. स्टेशनों पर जवानों को तैनात किया गया है. 

Jharkhand Naxalite Bandh Call: झारखंड (Jharkhand) में माओवादियों के 3 दिवसीय बंद को लेकर जसीडीह झाझा क्यूल रेलखंड पर चौकसी बढ़ा दी गई है. इसको लेकर आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा रेल रूट से गुजरने वाली विशेष ट्रेनों के आगे पायलट ट्रेन चलाए जाने का निर्देश किया गया है. क्यूल झाझा रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों की गति सीमा भी कम कर दी गई है. जसीडीह के आसपास सभी स्टेशनों पर भारी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है. 

बढ़ा दी गई है पुलिस गश्त 
बंद को देखते हुए अलावा पलामू (Palamu) क्षेत्र के तीनों जिलों में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को सतर्क रखा गया है. इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पलामू, गढ़वा और लातेहार में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है साथ ही संदिग्धों को हिरासत में लेने के लिए छापेमारी जारी है.

दूसरी बार किया है बंद का एलान 
गौरतलब है कि, नक्सली (Naxalite) संगठन भाकपा माओवादी ने 23 से 25 नवंबर तक 4 राज्यों झारखंड (Jharkhand), बिहार (Bihar), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और छत्तीसगढ़ में बंद का एलान किया है. नक्सलियों की ओर से दूसरी बार ये बंद बुलाया गया है. इसके पहले 20 नवंबर को बुलाए गए बंद के दौरान झारखंड में नक्सलियों ने लातेहार और चक्रधरपुर में रेल की पटरियां उड़ा दी थीं. 

बौखलाहट में हैं नक्सली संगठन 
खबर है भी कि खुफिया एजेंसियों ने झारखंड-बिहार की पुलिस को नक्सलियों की तरफ से किसी बड़ी घटना की साजिश की आशंका पर अलग-अलग रिपोर्टें दी हैं. भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता प्रशांत बोस (Prashant Bose) और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी और गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ पिछले दिनों हुई बड़ी कार्रवाई के बाद से नक्सली संगठन में जबर्दस्त बौखलाहट है.

पुलिस के दल पर किया था हमला 
रविवार को झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 50 किलोमीटर दूर अड़की प्रखंड के कोचांग पुलिस पिकेट पर नक्सलियों के एक दस्ते ने हमले की कोशिश की थी. उन्होंने पिकेट को लक्ष्य बनाकर कई राउंड फायरिंग की, जिसका पुलिस ने भी जोरदार जवाब दिया. दोनों ओर से लगभग 100 राउंड फायरिंग हुई. सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. पुलिस को भारी पड़ते देख नक्सली भाग खड़े हुए.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Politics: टाटा समूह के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन,  JMM के नेताओं ने कही बड़ी बात 

Jharkhand Weather: झारखंड में इस बार मुसीबत का सबब बन सकती है सर्दी, जल्द ही दिखेगा कोहरे का प्रभाव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget