एक्सप्लोरर

Jharkhand Corona Update: नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 482 नए मरीज, 1 की हुई मौत

झारखंड में गुरुवार को 482 नए मामलों के मिलने के बाद राज्य में कुल सक्रिय मामले 1000 के पार हो चुके हैं. राज्य में कल कोरोना से 1मृत्यु भी हुईहै. रांची सबसे ज्यादा एक्टिव केस वाला जिला बना हुआ है.

झारखंड: कोरोना ने एक बार फिर से राज्य को अपने चपेट में ले लिया है. ओमिक्रोन के देश भर में बढ़ते मामलों ने जहां एक ओर कई राज्यों के लिए चुनौती की स्तिथि पैदा की है तो वहीं झारखंड में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट ही आक्रामक होता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में ही राज्य ने 482 नए मामले दर्ज़ किए हैं और 1 संक्रमित की मौत होने की भी पुष्टि हुई है. लगातार दूसरे दिन भी सबसे अधिक मामले राज्य की राजधानी में ही मिले हैं. रांची में पिछले 24 घंटे में ही 246 नए मामले सामने आए हैं. कोडरमा में 56, पूर्वी सिंहभूम में 42, बोकारो में 29, धनबाद में 28, हजारीबाग में 18, देवघर में 13, चतरा, गिरिडीह, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में 7-7 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ राज्य में संक्रमण दर 0.05% पहुंच चुका है.

इससे पहले बुधवार को भी राज्य ने पिछले 6 महीने में सबसे ज्यादा मामले देखे थे. बुधवार को राज्य में 344 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे तो वहीं, मंगलवार को यह आंकड़ा 155 था. लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने राज्य के कुल एक्टिव केसों की संख्या को 1371 पर पहुंचा दिया है. इसी के साथ राज्य में कुल पॉजिटिव पाए गए मामलों की संख्या 350986 हो चुके हैं और अब तक ठीक होने वाले लोगों का कुल आंकड़ा 344472 है और मरने वालों का कुल आंकड़ा 5142 हो चुका है. राज्य के रिकवरी रेट की बात करें तो झारखंड में 98.14% की दर से लोग ठीक हो रहे हैं. वहीं राज्य में मृत्यु दर 1.46% है.

नहीं मिला है एक भी ओमिक्रोन का मामला  

जहां एक ओर पूरे देश में तीसरे लहर के आने की आशंका कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण है तो वहीं, झारखंड में फिलहाल ओमिक्रोन का एक भी केस दर्ज़ नहीं किया गया है. सोमवार को राज्य में केंद्र की तरफ से भेजी गई स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय टीम ने राज्य के स्वास्थ्य महकमे को टेस्टिंग पर बल देने को कहा है. आपको बता दें, झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए बुधवार को ही राज्य में 87 विशेष मेडिकल अधिकारी और 19 मेडिकल अधिकारी की नियुक्ति की गई है.

यह भी पढ़े: Covid-19: कोरोना संक्रमण से बिगड़े हालात, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा 33 दिन बाद देश में आ रहे हैं 10 हजार से ज्यादा केस  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget