एक्सप्लोरर

Ranchi Fire News: रांची बस स्टेशन पर लगी भीषण आग, 5 बसें हुईं जलकर खाक, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

Ranchi: बसों में आग लगने के बाद बस स्टैंड में मौजूद एजेंट, हॉकर बुकर, चालक, खलासी और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. किसी अनहोनी की आशंका से सहमे लोग इधर-उधर भागने लगे.

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) के कांटाटोली स्थित सबसे व्यस्त बस स्टैंड में खड़ी पांच बसों में आग (Fire) लग गई. बता दें कि कांटाटोली के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में आग लग गई. घटना की भयावह तस्वीरें भी सामने आई है. तस्वीरों में बसें धू-धूकर जलती नजर आ रही है. बसों में आग लगने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों और सैकड़ों की संख्या में मौजूद यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. हालांकि, इस दौरान मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और स्थानियों लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. राहत की बात ये है कि इस घटना के समय बस में कोई मौजूद नहीं था, जिस कारण जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. वहीं आग किस वजह से लगी फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है. 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, गुरुवार की दोपहर एक बजे के करीब अचानक बस स्टैंड के एक हिस्से से धुआं उठता दिखा. थोड़े ही देर में दो बसें धू-धूकर जलने लगी. इन जल रही बसों ने कुछ ही मिनटों में पास खड़ी तीन अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि मिनटों में बसें जलकर खाक हो गई. इन खड़ी बसों में आग कैसे लगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि संभवत शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो. आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने आने में देर कर दी थी.
Ranchi Fire News: रांची बस स्टेशन पर लगी भीषण आग, 5 बसें हुईं जलकर खाक, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

लोगों में मची अफरा-तफरी
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार थाना पुलिस, अग्निशमन दस्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. सभी ने अपने स्तर से बसों में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया. बसों में आग लगने के बाद बस स्टैंड में मौजूद एजेंट, हॉकर बुकर, चालक, खलासी और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. किसी अनहोनी की आशंका से सहमे लोग इधर-उधर भागने लगे. जिन बसों में आग लगी थी, उसके आसपास खड़ी अन्य बसों को उनके चालक लेकर तुरंत आगे की ओर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: BJP नेता का विपक्षी एकजुटता पर तंज, बोले- 'वहां सिर्फ परिवारवादी नेताओं की ही चलेगी, सेल्फ मेड इंसान...'

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget