एक्सप्लोरर

Jharkhand: 48 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्र होंगे प्री-स्कूल के रूप में विकसित, जानें- बच्चों को मिलेगी क्या सुविधाएं?

Ranchi: राज्य के 48,432 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 6,900 केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र और करीब 3000 को मॉडल केंद्र बनाया जाएगा. जिला प्रशासन की ओर से इन्हें विकसित करने का काम किया जा रहा है.

Jharkhand News: झारखंड सरकार की ओर आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की जाएगी. दरअसल, ‘आंगनबाड़ी चलो अभियान’ नामक योजना में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ताजा, गर्म और पका हुआ भोजन भी दिया जाएगा. इस योजना पर करीब 338 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस योजना के पीछे सरकार की मंशा ये है कि जब सरकारी स्कूलों में कक्षा एक में बच्चों का एडमिशन हो तो उस समय बच्चे शारीरिक और बौद्धिक रूप से पूरी तरह विकसित हों.

प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में स्कूल में एडमिशन से पहले शिक्षा योजना के बच्चों के विकास की रणनीति बनाई है. योजना के तहत खेलकूद के माध्यम से सामाजिक, शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से विकसित करने का काम किया जाता है. इसी के तहत सरकार बच्चों को ठंड से बचाने और उन्हें ऊनी कपड़े देने के लिए 38 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

भवन निर्माण में होंगे 100 करोड़ रुपये खर्च
आंगनबाड़ी केद्रों में भवन निर्माण पर 100 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है. वहीं बेंच-डेस्क, अध्ययन सामग्री और ड्रेस और जूतों के लिए 190 करोड़ दिए जाएंगे. राज्य के 48,432 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 6,900 केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र और करीब 3000 को मॉडल केंद्र बनाया जाएगा. जिला प्रशासन की ओर से इन्हें विकसित करने का काम किया जा रहा है.

बच्चों को मिलेंगी ये सुविधाएं
योजना की बाबत झारखंड की समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने बताया कि, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को पूर्व में भी सरकार गर्म कपड़े दे चुकी है. इस बार भी उन्हें गर्म कपड़े मिलेंगे. अब उन्हें स्कूल ड्रेस और जूते भी दिए जाएंगे. आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री स्कूल के रूप में विकसित करने की कई योजनाएं तैयार हैं. इन्हें जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाएगा.

यह भी पढ़ें: New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन पर झारखंड में बढ़ी सियासी तकरार, JMM-कांग्रेस ने BJP को लेकर कह दी बड़ी बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget