एक्सप्लोरर

Jharkhand News: सरायकेला जिले में 2 मानव कंकाल मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Saraikela:सरायकेला जिले के मुटुदा जंगल से पुलिस ने दो मानव कंकाल बरामद किया है, जिसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस फॉरेंसिक की मदद से इस मामले में जांच कर रही है.

Jharkhand Crime News: झारखंड के सरायकेला (Saraikela) जिले के चौका थाना क्षेत्र के मुटुदा जंगल से पुलिस ने दो मानव कंकाल बरामद किए हैं. दरअसल, रविवार को चौका पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जंगल में दो कंकाल मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि दोनों कंकाल सरायकेला जिले के चौका थाना अंतर्गत मुटूदा गांव निवासी दंपत्ति सोमा मुंडा और एतवारी देवी के हैं. जानकारी देते हुए चौका थाना के प्रभारी धर्मराज कुमार ने बताया कि मृतक के 12 वर्षीय बेटे बाजू मुंडा ने अपने मामा और अन्य परिजनों के साथ थाने में रविवार को मानव कंकाल मिलने की जानकारी दी. 

इसके बाद पुलिस मुटूदा गांव पहुंची और घने जंगल से नर कंकाल बरामद किया. यहां जांच और पूछताछ करने के बाद मृतका एतवारी देवी के भाई सनातन मुंडा ने कंकाल की पहचान की और चौका थाने में पड़ोसियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि जनवरी के शुरुआती हफ्ते में ही दंपत्ति सोमा मुंडा और एतवारी देवी का गांव के पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था. इसके कुछ दिन बाद ये दोनों लापता हो गए थे. 

आरोपी की तलाश जारी
इधर मृतक के परिजनों ने अब पुलिस को सूचना दी है कि पड़ोसियों ने मृतक दंपति के साथ मारपीट की थी उसके बाद हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था जो अब बरामद हुआ है. इधर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. चौका थाना प्रभारी ने बताया है कि फॉरेंसिक के मदद से जांच की जा रही है. मृतक के दोनों कंकाल की फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चीजें साफ हो पाएगी. वहीं पुलिस लगातार जांच कर रही है. जिले भर के हर थानों में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

यह भी पढ़ें : झारखंड न्यूजः जिलाबदर बीजेपी नेता घर में फरमा रहे थे आराम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget