एक्सप्लोरर

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में आंधी-पानी ने मचाई भारी तबाही, पेड़ गिरने से एक दुकानदार की मौत

Jamshedpur Weather News: आंधी और बारिश से कई इलाकों में रास्तों पर गिरे पेड़-पौधों की वजह से जाम लग गया. वहीं कई इलाकों में बिजली के तार और खंभे टूट जाने से बिजली गुल रही.

Jharkhand Weather News: झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) में आंधी-पानी ने सोमवार को भारी तबाही मचाई. दोपहर में आई तेज आंधी और बारिश से शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने से जान-माल का भारी नुकसान हुआ. बता दें कि, 200 से अधिक पेड़ों के गिरने से कई इलाकों में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और रोड ब्लॉक होने की वजह से आवागमन भी बाधित रहा. वहीं गोलमुरी में एक फल बिक्रेता की पीपल के पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई. 

वहीं कई घरों में छत के लिए उपयोग में लाये गये टीना हवा में उड़ गये. बता दें कि, मानगो, साकची, एग्रिको, बारीडीह, सिदगोड़ा समेत कई इलाकों में आंधी का असर रहा. बारिश के बाद मौसम सामान्य हो गया, लेकिन रास्तों पर गिरे पेड़-पौधों की वजह से कई जगह जाम लग गया. कई इलाकों में बिजली के तार और खंभे टूट जाने से बिजली गुल रही. बता दें कि, इस घटना के बाद लोगों ने पीड़ित परिवारों को 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है. 

घंटों बिजली आपूर्ति रही ठप 
दरअसल, जमशेदपुर सर्किल में 48 पोल-तार टूट गये. वहीं मानगो 14 नंबर चेपा पुल के पास एक होर्डिंग टूटकर भी बिजली तार पर गिर गयी. इससे मुहल्ले में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही. जमशेदपुर सर्किल के विद्युत अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि, आंधी-बारिश के कारण बिजली की आधारभूत संरचना को काफी नुकसान हुआ है. शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाके में भी बिजली के पोल-तार टूटे है. सभी जगहों पर मरम्मत कार्य जारी है. एक-एक करके इलाके में बिजली बहाल की जा रही है.

मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री देवघर का रिकार्ड किया गया है. बता दें कि, बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर जोन बनने के कारण अचानक मौसम में बदलाव देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

Jharkhand: कर्नाटक के नतीजों पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी बोले- 'बजरंगबली राहुल गांधी के साथ, 2024 में वे...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
Jharkhand Protest Highlights: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget