एक्सप्लोरर

ED Raid: इंजीनियर वीरेंद्र राम के 12 ठिकानों पर ED की दबिश, कब्जे में लिए बैंक अकाउंट-प्रॉपर्टी के कागजात

साल 2019 में सामने आए मामले में जमशेदपुर के वीरेंद्र कुमार राम के 12 ठिकानों पर ईडी की दबिश शुरू हो गई है. फिलहाल जमशेदपुर में वीरेंद्र राम के 3 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है.

ED Raid On Virendra Ram: जमशेदपुर (Jamshedpur) के ग्रामीण विकास विशेष परीक्षेत्र के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम (Engineer Virendra Kumar Ram) के 12 ठिकानों पर पूरे देश में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की छापेमारी (Raid) शुरु हो गई है. करोड़ों रुपए की चल और अचल संपत्ति के मामले में ईडी ने कार्रवाई शुरू की है. वैसे जमशेदपुर में 3 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. मानगो के दो आवास और सर्किट हाउस (Circuit House) के सरकारी आवास सहित कार्यालय पर ईडी की छापेमारी सुबह से शुरू हो गई है .

जमशेदपुर के सरकारी आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की 8 सदस्य टीम पहुंच गई है और जमीन के कागजात, बैंक के खाते (Bank Account) और जेवरात को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों की माने तो वीरेंद्र कुमार राम मुख्य अभियंता अपने आवास में है. फिलहाल ईडी की कार्रवाई जमशेदपुर, दिल्ली, मुंबई, झारखंड और बिहार सहित कई स्थानों पर छापेमारी चल रही है. 

ये है पूरा मामला
आपको बता दें कि 2019 में विरेंदर राम के मानगो स्थित आवास से लगभग दो करोड़ रुपए बरामद हुए थे. दरअसल झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान 13 नवंबर 2019 को एसीबी ने वीरेंद्र राम के अधीन काम करने वाले जूनियर इंजीनियर सुरेश वर्मा को ठेकेदार को दस हजार रुपए की रिश्वत देते हुए पकड़ा था. जब एसीबी ने सुरेश के घर पर छापा मारा तो घर से 2 करोड़ 68 लाख रुपए बरामद हुए. उस दौरान सुरेश वर्मा की पत्नी पुष्पा वर्मा ने भेद खोला था कि बरामद किए गए पैसे वीरेंद्र राम के हैं.

वहीं पुष्पा ने ही जानकारी दी थी कि उनके यहां किराए पर रहने वाले आलोक रंजन को वीरेंद्र राम ने ही किराए पर रखवाया था जो कि वीरेंद्र राम का रिश्तेदार है. अब ईडी ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर के रांची के ठिकानों पर दबिश दे रही है.

ये भी पढ़ें: Ramgarh Bypoll: रामगढ़ में पहली बार 12 छात्र मैदान में, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर आजमा रहे किस्मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget