एक्सप्लोरर

झारखंड के रांची से ISIS से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, लॉज में छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ा

Jharkhand News: रांची में झारखंड एटीएस, दिल्ली पुलिस और रांची पुलिस ने संयुक्त रूप से अशहर दानिश नामक एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है. अशहर, इस्लाम नगर के एक लॉज में छिपा था.

झारखंड की राजधानी रांची से एक संदिग्ध आतंकी को पकड़ा गया है. झारखंड एटीएस, दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है. बताया जा रहा है कि पकड़े गए संदिग्ध का नाम अशहर दानिश है, जो इस्लाम नगर स्थित एक लॉज में छुप कर रह रहा था. 

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आरोपी अशहर दानिश आतंकवादी संगठन ISIS से जुड़ा हो सकता है. अशहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है. उसे दिल्ली में दर्ज एक मामले में दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम तलाश कर रही थी.

लॉज में छापेमारी कर पकड़ा गया संदिग्ध
इसके बाद उसके रांची में छुपे होने की सूचना पुलिस को मिली थी. फिर झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम के साथ देर रात लॉज में छापेमारी की गई और उसे पकड़ा गया. अब गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी से पूछताछ की जा रही है.

आपत्तिजनक सामग्री होने की आशंका
रांची के लोअर बाजार थाना इलाके के इस्लाम नगर से संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. पुलिस को दानिश के आतंकी संगठन से जुड़े होने के सबूत मिले थे. छापेमारी में कुछ आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज बरामद होने की भी जानकारी सामने आ रही है. 

अब तक 8 संदिग्ध पकड़े गए
देश भर में चल रही छापेमारी में अब तक 6 संदिग्ध आतंकी हिरासत लिए गए हैं और 2 को गिरफ्तार किया गया है. रांची से अशहर दानिश और दिल्ली से आफताब नाम के संदिग्ध को अरेस्ट कर लिया गया है. आफताब मुंबई का रहने वाला है, जिसकी गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है.

बता दें, रांची में पहले भी आतंकियों का नेटवर्क पकड़ा गया था. शहर से पहले भी संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है. आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है. पुलिस की तरफ से पूरे इलाके की जांच की जा रही है. इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि संदिग्ध के साथ कोई और तो नहीं था.

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget