एक्सप्लोरर

कर्नल सोफिया कुरैशी का जिक्र कर इरफान अंसारी बोले, 'विजय शाह, मैं बखिया उधेड़ने MP आ रहा हूं'

Vijay Shah Comment on Colonel Sophia Qureshi: झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि विजय शाह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. उन्होंने कहा कि विजय शाह जैसे नेता नफरत फैला रहे हैं.

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआऱ करने का आदेश दिया है. इस बीच झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वो जल्द ही विजय शाह की बखिया उधेड़ने के लिए मध्य प्रदेश जाएंगे.

'विजय शाह का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है'

अपने लंबे-चौड़े एक्स पोस्ट में इरफान अंसारी ने कहा, "मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह का बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि सेना की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के सम्मान पर खुला हमला है. विजय शाह का मानसिक संतुलन स्पष्ट रूप से बिगड़ चुका है. मैं मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से मांग करता हूं कि तुरंत विजय शाह को बर्खास्त करें और सीधे जेल भेजें."

'सिरफिरे मंत्री को सत्ता में रहने का कोई अधिकारी नहीं'

मंत्री ने कहा, "अगर थोड़ी भी नैतिकता और संवैधानिक जिम्मेदारी शेष है, तो विजय शाह जैसे सिरफिरे मंत्री को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. अगर अब भी आंखें बंद कर रखी गईं, तो यह सिर्फ बेटियों के नहीं, बल्कि देश के आत्मसम्मान का अपमान होगा."

'बिगड़े घोड़े को नकेल डालना मुझे आता है'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "विजय शाह, सुन लो – बिगड़े घोड़े को नकेल डालना मुझे आता है! अगर जुबान नहीं संभाली तो जुबान खींच लूंगा! मैं बहुत जल्द मध्य प्रदेश आ रहा हूं – तुम्हारी बखिया उधेड़ने के लिए!"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इरफान अंसारी ने की ये मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इरफान अंसारी ने मांग की कि जिस तरह आपने देश के दुश्मनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की, उसी तरह अब समय आ गया है कि आप अपनी ही पार्टी में मौजूद उस व्यक्ति पर भी सख्त कदम उठाएं जिसने 60 करोड़ भारतीय महिलाओं का अपमान किया है.

'बदजुबान मंत्री को राजनीति से बाहर फेंकना होगा'

मध्य प्रदेश के मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने ये भी कहा, "अगर विजय शाह को तत्काल बर्खास्त नहीं किया गया, तो यह साफ संदेश होगा कि भाजपा बेटियों के अपमान में शामिल है. मध्य प्रदेश की जनता को अब उठ खड़ा होना होगा और ऐसे मंदबुद्धि, सिरफिरे और बदजुबान मंत्री को राजनीति से बाहर फेंकना होगा."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget