एक्सप्लोरर

Jharkhand: कौन कर रहा रांची को भड़काने की कोशिश? मंदिर में मिलीं क्षतिग्रस्त मूर्तियां, लोगों के प्रदर्शन के बाद पुलिस की 5 टीम पड़ताल में जुटीं

Ranchi News: रांची के एक मंदिर में मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है. जिसके विरोध में लोगों ने बरियातू रोड के एक हिस्से पर जाम लगा दिया. रांची सांसद और विधायक ने मंदिर का दौरा किया.

Jharkhand News: अज्ञात बदमाशों ने झारखंड की राजधानी रांची में एक मंदिर की मूर्तियों को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात बरियातू इलाके में हुई. अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, 'मंदिर के अंदर तीन-चार मूर्तियां क्षतिग्रस्त मिली हैं.' उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरियातू रोड के एक हिस्से को अवरूद्ध कर दिया. 

‘रांची SP ने क्षतिग्रस्त मूर्तियों को फिर से स्थापित करने का किया वादा’
रांची के पुलिस अधीक्षक (शहर) राज कुमार मेहता ने पीटीआई-भाषा को बताया, 'प्रदर्शनकारियों को इस बात का आश्वासन दिया गया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद दो घंटे के भीतर रास्ता खुलवा लिया गया. मेहता ने क्षतिग्रस्त मूर्तियों को पुनः स्थापित करने का वादा किया. उन्होंने कहा, 'वास्तव में, मंदिर से मेरी कुछ भावनाएं जुड़ी हैं जहां मेरे पिता अपने अंतिम दिनों में गए थे. वहां मूर्तियों को फिर से स्थापित करना मेरा अपना फैसला है. 

‘अपराधियों की तलाश में लगी 5 टीमें’
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा कि अपराधियों की तलाश के लिए पांच टीम गठित की गई हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुजारी राम नारायण पांडे ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे जब वह मंदिर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया. उन्होंने कहा, 'अंदर की सभी मूर्तियां तोड़ दी गईं. एक चांदी का मुकुट और कुछ अन्य वस्तुएं गायब थीं. मैं तुरंत बरियातु थाने पहुंचा और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. 

‘24 घंटे के अंदर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग’
रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और कांके विधायक समरी लाल समेत कई बीजेपी नेताओं ने मंदिर का दौरा किया और 24 घंटे के अंदर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. सेठ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'आज एक बार फिर मंदिर की मूर्तियां तोड़कर रांची शहर की शांति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई. सेठ ने कहा कि उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से बात की और उन्हें मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.'

यह भी पढ़ें: Jharkhand: बेवफाई से आहत प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठी प्रेमिका, कहा- ‘शादी के लिए हां करो नहीं तो…’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget