एक्सप्लोरर

'मुसलमान के कई देश हैं, कभी खत्म नहीं होगा', झारखंड विधानसभा में ऐसा क्या बोले मंत्री हफीजुल हसन

Jharkhand Assembly Session: झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन ने विधानसभा में बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा. गिरिडीह हिंसा को लेकर उन्होंने रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधा.

Hafizul Hasan on BJP: झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन ने विधानसभा में बीजेपी नेताओं रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी पर जमकर निशाना साधा. गिरिडीह में भड़की हिंसा को लेकर हफीजुल हसन ने कहा, "दोपहर होते-होते हिन्दू और मुस्लिम भाइयों के बीच सब शांत हो गया था. उस समय रघुवर जी देवघर जा रहे थे. बीच रास्ते उन्हें गिरिडीह की शांति के बार में पता चला तो अपनी गाड़ी उस तरफ मोड़ लिए."

मंत्री ने कहा, "अगले दिन बाबूलाल मरांडी भी वहां चले गए. आप लोग क्या चाहते हैं? अब 60-65 साल के हो रहे हैं, कौन समझाए कि अगले 20 साल तक कोई वेकेंसी नहीं है. हेमंत सोरेन ही 20 साल तक रहने वाले हैं."

चंपाई सोरेन पर किया तंज
इसके अलावा, जेएमएम से बीजेपी में शामिल हुए शिबू सोरेन के करीबी चंपाई सोरेन पर भी हफीजुल रहमान ने जुबानी हमला किया. उन्होंने पहले तो एक कहावत बताई, "गांव में किसी गरीब के परिवार में खाना नहीं होता. जब कोई गेस्ट आ जाता है तो वो एक तिकड़म निकालते हैं. घर वाले आपस में ही लड़ाई झगड़े वाला माहौल बनाते हैं, जिससे मेहमान खुद ही भाग जाए. यही हाल हमारे चाचा का हो रहा है."

चाचा से मंत्री हफीजुल का तात्पर्य चंपाई सोरेन से है. उन्होंने कहा कि रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी ऐसी ही लड़ाइयां लगवा रहे हैं. 

'पाकिस्तान से शुरू कर बांग्लादेश तक जाती है बीजेपी'
वहीं, हिन्दू मुस्लिम के मुद्दे पर हफीजुल हसन ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा, "अभी आपके 6-7 सांसद हैं. राज्य के लिए कुछ नहीं करेंगे, तो हाफ हो जाएंगे. जनता केवल हिन्दू-मुस्लिम सुनने नहीं आती है. ये लोग पाकिस्तान से शुरू करते हैं और बांग्लादेश तक पहुंच जाते हैं. अरे भाई मुसलमानों के पास ईरान ईराक दुबई जैसे कई देश हैं. उनके देश खत्म नहीं होंगे."

उन्होंने रघुवर दास पर हमला बोलते हुए कहा, "कोई कहता है पाकिस्तान समझ लिए हैं क्या? अब हम क्या बोलें? आप राज्यपाल रह चुके हैं, मुख्यमंत्री भी रहे हैं. लगता है दिन में ही ले लेते हैं क्या?"

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget