एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics Crisis: हेमंत सोरेन पर आज फैसला ले सकते हैं राज्यपाल रमेश बैस, रांची में बैठकों का दौर जारी

सूत्रों के मुताबिक, Jharkhand के राज्यपाल रमेश बैस राज्य के मुख्यमंत्री Hemant Soren को विधायक के रूप में 'अयोग्य' ठहराने के निर्वाचन आयोग के विचार पर शुक्रवार को फैसला ले सकते हैं.

Jharkhand Politics News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के राजनीतिक भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य शुक्रवार शाम को उनके आवास पर दूसरी बैठक के लिए एकत्रित हुए. सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के करीबी सूत्रों ने बताया कि बैठक में यह सुनिश्चित करने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई कि सरकार को कोई खतरा न हो.झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में अहम सहयोगी दल कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर  बताया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त के कथित प्रयास से बचने के लिए विकल्प के तौर पर उन्हें पश्चिम बंगाल, बिहार या छत्तीसगढ़ जैसे राज्य के किसी रिजॉर्ट में ठहराने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है.

निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल से क्या कहा?
बहरहाल, उन्होंने कहा कि भविष्य की कार्रवाई के बारे में फैसला तभी लिया जाएगा जब राज्यपाल रमेश बैस, सोरेन को विधायक के रूप में अयोग्य ठहराने के निर्वाचन आयोग के फैसले पर अपने निर्णय के बारे में उन्हें बता देंगे. सूत्रों के मुताबिक, माना जा रहा है कि निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल से कहा है कि चुनावी मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए सोरेन को विधायक पद के लिए 'अयोग्य' करार देना चाहिए. राज भवन ने हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है.

Jharkhand Board Result 2022: झारखंड बोर्ड क्लास नौंवी के नतीजे घोषित, जानिए कैसा रहा इस साल का पास प्रतिशत

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जताया भरोसा
तेजी से बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि बैस शनिवार को निर्वाचन आयोग को सोरेन को अयोग्य ठहराने का आदेश भेज सकते हैं. इसके अलावा राज्य में सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का नेतृत्व कर रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भरोसा जताया है कि सोरेन साल 2024 तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे. पार्टी ने यह भी कहा कि सोरेन को विधायक के रूप में अयोग्य करार दिए जाने की सूरत में वह उच्चतम न्यायालय का रुख करेगी.

Jharkhand Political Crisis: सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान- 'मैं आदिवासी का बेटा हूं, डर मेरे डीएनए में नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget