एक्सप्लोरर

झारखंड के गिरिडीह में शख्स की हत्या के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, आरोपियों को फांसी देने की मांग

Giridih Protest: गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दामोदर गोप नामक व्यक्ति की हत्या के विरोध में सैकड़ों लोगों ने मुफस्सिल थाने का घेराव किया और थाने के सामने करीब दो घंटे तक जाम रखा.

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दामोदर गोप नामक एक शख्स की हत्या के खिलाफ रविवार को जनाक्रोश फूट पड़ा. सैकड़ों लोगों ने हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर मुफस्सिल थाने का घेराव किया और थाने के सामने मुख्य सड़क को करीब दो घंटे तक जाम रखा.

दामोदर गोप कबीरबाद गांव के रहने वाले थे. शनिवार की शाम युवकों के एक समूह ने उन पर चाकू से उनके घर के पास ही ताबड़तोड़ वार किया था. बाद में धनबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. बताया गया कि कबीरबाद गांव में स्थित माइंस में शनिवार को ब्लास्टिंग की जानी थी. इस दौरान बाइक पर सवार होकर घूमने पहुंचे युवकों को माइनिंग करने वाली कंपनी के कर्मियों और स्थानीय निवासी दामोदर गोप ने वहां से हटने को कहा था. इस पर युवक दामोदर गोप से उलझ पड़े. करीब आधे घंटे बाद आठ-दस युवक फिर वहां पहुंचे और दामोदर गोप पर हमला कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने हमलावर युवकों में से दो को मौके पर दबोच लिया था. पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की और इसके बाद शनिवार रात से लेकर रविवार तक इलाके में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच अन्य को गिरफ्तार कर लिया.

दामोदर के पेट में चाकू मारने वाले मुख्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से हमले में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद किया गया है. मुख्य अभियुक्त का बैकग्राउंड आपराधिक रहा है. वह हाल में ही एक आपराधिक केस में जमानत पर जेल से छूटा है. गिरिडीह सदर क्षेत्र के एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य युवकों की भी तलाश चल रही है.

रविवार सुबह जब दामोदर गोप की मौत की खबर इलाके में पहुंची तो लोग उत्तेजित होकर सड़क पर उतर आए. वे हत्या आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी देने की मांग कर रहे थे.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया. घटना की सूचना पाकर डुमरी के विधायक जयराम महतो भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2021 से 2023 के बीच वन क्षेत्र में हुई कितनी बढ़ोतरी? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी के पास मिला संदिग्ध बम निष्क्रिय, मच गया था हड़कंप
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी के पास मिला संदिग्ध बम निष्क्रिय, मच गया था हड़कंप
झारखंड: अपनी मां को लोहे के डंडे और लाठियों से पीटकर मार डाला, जला दिया शव, आरोपी अरेस्ट
झारखंड: अपनी मां को लोहे के डंडे और लाठियों से पीटकर मार डाला, जला दिया शव, आरोपी अरेस्ट
'असुरी शक्तियों के कब्जे में है झारखंड', रघुवर दास ने कांग्रेस को भी घेरा, बताया 'भ्रष्टाचार की जननी'
'असुरी शक्तियों के कब्जे में है झारखंड', रघुवर दास ने कांग्रेस को भी घेरा, बताया 'भ्रष्टाचार की जननी'
Jharkhand Politics: 'BJP की तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण की राजनीती', बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'BJP की तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण की राजनीती', बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
UP Weather: यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Viral Video: मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
Dark Circles on Neck: गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
Embed widget