एक्सप्लोरर

Jharkhand: पूर्व BJP विधायक ने मांगी इच्छा मृत्यु, पूर्व डिप्टी मेयर की हत्या के मामले में जेल में बंद है संजीव सिंह

पूर्व BJP विधायक संजीव सिंह ने न्यायालय को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है. धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर और 3 लोगों की हत्या के मामले में संजीव सिंह को भी आरोपी बनाया गया था.

Jharkhand News:  झारखंड के झरिया से पूर्व बीजेपी विधायक संजीव सिंह ने धनबाद जिला सत्र न्यायालय के समक्ष इच्छा मृत्यु की मांग की है. मंगलवार को संजीव सिंह ने न्यायालय में इस संदर्भ में आवेदन दिया है. संजीव सिंह के वकील मो. जावेद ने इस बात कि पुष्टि की है. अधिवक्ता मो. जावेद ने बताया कि मंगलवार को पूर्व विधायक संजीव सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायालय 16 में याचिका दायर की है.

संजीव सिंह 6 महीने से है बीमार 
संजीव सिंह फिलहाल धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल में इलाजरत है. बीती 10 जुलाई को जेल वार्ड में कुर्सी से गिर पर चोटिल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गौरतलब है कि संजीव सिंह बीते 6 महीने से लगातार बीमार चल रहे हैं. तामाम दवा और इलाज के बावजूद उनका ब्लड प्रेसर स्थिर नहीं रह रहा है और रह-रहकर उन्हें बेहोशी आ जाती है. उनके लगातार गिरते स्वास्थ्य को लेकर न्यायालय ने रिम्स रांची में इलाज के लिए जेल प्रशासन को आदेश दिए है. लेकिन सुरक्षा कारणों से संजीव सिंह रिम्स रांची में इलाज के लिए जाने को तैयार नहीं हैं. 

रिम्स में है जान को खतरा
संजीव सिंह और उनके परिजनों का कहना है कि रिम्स रांची में उनकी जान को खतरा है. परिजनों ने न्यायालय से अपील की है कि धनबाद अथवा बाहर किसी हायर हेल्थ सेंटर में संजीव सिंह को अपने खर्च पर इलाज करवाने की अनुमति दें. परिजन बताते हैं कि संजीव सिंह जिस मामले में जेल में बंद हैं उस केस का सूचक सत्तारूढ़ दल से जुड़ा हुआ है. ऐसे में रांची रिम्स में सरकारी तंत्र से जान का खतरा है. संजीव सिंह कि पत्नी रागिनी सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि हो सकता है कि रिम्स रांची में संजीव सिंह का सही इलाज ना हो. 

पूर्व डिप्टी मेयर हत्या मामले में जेल में बंद हैं पूर्व विधायक
साल 2017 को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. नीरज सिंह हत्या मामले में नीरज सिंह के चचेरे भाई और झरिया से बीजेपी के पूर्व विधायक को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था. नीरज सिंह के भाई के आवेदन पर संजीव सिंह के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था. जिसके बाद संजीव सिंह ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था. बहरहाल पूर्व विधायक संजीव सिंह द्वारा न्यायालय में इच्छा मृत्यु की मांग किए जाने से हर कोई सकते में हैं. गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से स्वास्थ्य खराब रहने के कारण संजीव सिंह डिप्रेशन में चल रहे हैं. ऐसे में इच्छा मृत्यु की मांग पर न्यायालय अगली तारीख अपनी कोई प्रतिक्रिया देगी. 

यह भी पढ़ें: Haryana: सोनीपत में 2 बदमाश भाइयों को ग्रामीणों ने उतारा मौत के घाट, बुजुर्ग की हत्या कर हो रहे थे फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget