एक्सप्लोरर

Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने भेजा समन, झारखंड के जमीन घोटाले से जुड़ा है मामला

Hemant Soren ED Summon: झारखंड के CM हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले मामले में एक सम्मन भेजा गया है. सूत्रों के अनुसार सीएम सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 4 अक्टूबर के लिए पेश होने का निर्देश दिया है.

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों की मानें तो कथित झारखंड के जमीन घोटाले मामले में हेमंत सोरेन को ED ने 4 अक्टूबर के लिए समन भेजा है. जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन ने शनिवार (24 सितंबर) को झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उन्हें जारी समन को चुनौती दी थी. 

बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने 18 सितंबर को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कथित मामले में ईडी की ओर से जारी समन के खिलाफ सोरेन की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था. न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने मामले में राहत के लिए सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट का रुख करने की छूट दे दी थी.

इस मामले में कई लोगों को किया गिरफ्तार

इस मामले में ईडी ने झारखंड में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा भी शामिल हैं. सोरेन को ईडी ने शुरुआत में तीन नवंबर 2022 को तलब किया था, लेकिन वह सरकारी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए पेश नहीं हुए थे. झामुमो नेता ने केंद्रीय जांच एजेंसी को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती भी दी थी और समन पर अमल को तीन हफ्ते के लिए टालने का अनुरोध किया था.

कथित अवैध खनन से जुड़ा है मामला

सूत्रों ने बताया कि ईडी भू-माफिया, वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनेताओं से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित भूमि घोटालों के संबंध में सीएम से पूछताछ करना चाहती है. ईडी ने सोरेन से राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में पिछले साल 17 नवंबर को नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी. केंद्रीय एजेंसी एक दर्जन से अधिक भूमि सौदों की जांच कर रही है, जिनमें रक्षा भूमि से संबंधित एक सौदा भी शामिल है, जिसमें माफिया, बिचौलियों और नौकरशाहों के एक समूह ने 1932 की तिथि तक के फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए कथित तौर पर मिलीभगत की थी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया ‘करम’ पर्व, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Ranchi Students Protest: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
रांची: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
Ranchi Students Protest: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget