एक्सप्लोरर

ED का कसता शिकंजा! CM हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद को भेजा समन

Jharkhand News: प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. अब सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार, साहिबगंज के उपायुक्त और विनोद सिंह को ईडी ने समन भेजा है.

Illegal Mining Case: अवैध खनन मामला में ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ ​​पिंटू को 16 जनवरी को जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा है. 11 जनवरी को साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव और 15 जनवरी को विनोद सिंह को भी तलब किया है.  बुधवार को रामनिवास यादव के आवास पर ईडी ने छापेमारी में 8 लाख रुपए कैश और 9 एमएम की 14 गोलियां बरामद की थीं. इन गोलियों का इस्तेमाल प्रतिबंधित पिस्टल में होता है. ईडी ने उनके जयपुर स्थित दो ठिकाने भी खंगाले थे. वहां से निवेश के कई दस्तावेज बरामद किए जाने की सूचना है. बता दें कि रांची के जमीन घोटाले में ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरने को सात बार समन जारी कर चुकी है.

साहिबगंज अवैध खनन घोटाले में रामनिवास यादव से ईडी बीते साल 23 जनवरी और 6 फरवरी को दो बार पूछताछ कर चुकी है. अब इस केस में जांच का दायरा और बढ़ा है. उन पर अवैध खनन घोटाले में ईडी के गवाह विजय हांसदा को होस्टाइल कराने की साजिश में शामिल होने, 24 मार्च 2022 को गंगा नदी में स्टीमर दुर्घटना में गलत रिपोर्ट देकर मामले पर पर्दा डालने का भी आरोप है. ईडी ने अपनी जांच में यह भी पाया है कि साहिबगंज डीसी के रूप में पोस्टिंग के बाद दो साल तक रामनिवास यादव ने अपनी सैलरी अकाउंट से पैसे नहीं निकाले. 

ईडी ने पिछली बार हुई पूछताछ में उनसे जानना चाहा था कि सैलरी खाते से पैसे की निकासी के बगैर वे अपना गुजारा कैसे करते थे. एजेंसी ने यह भी पाया है कि जब उन्हें समन जारी किया गया, तब उन्होंने सैलरी खाते से निकासी शुरू की. 

बता दें कि झारखंड में ईडी की जांच में फंसे दो आईएएस अफसर पूजा सिंघल और छवि रंजन जेल में बंद हैं. इनके बाद रामनिवास यादव तीसरे ऐसे आईएएस हैं, जिन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. आवास से प्रतिबंधित गोलियों की बरामदगी के मामले में उनके खिलाफ पुलिस में अलग से मामला दर्ज कराने की तैयारी चल रही है. रामनिवास यादव मूल रूप से जयपुर के पास हिंगोनिया गांव के रहने वाले हैं. वह 2015 बैच के आईएएस हैं. इसके पहले वह सिक्किम कैडर के आईपीएस रह चुके हैं. 9 अक्टूबर 2020 को उन्होंने साहिबगंज डीसी के पद पर योगदान दिया था. कुछ दिन पहले ही झारखंड सरकार ने उन्हें स्पेशल सेक्रेट्री रैंक में प्रोन्नति दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget