एक्सप्लोरर

Dumri Bypoll Result 2023: JMM की जीत पर CM सोरेन की पहली प्रतिक्रिया, 2024 का जिक्र कर कही ये बड़ी बात

Dumri Bypoll Result: डुमरी में पांच सितंबर को विधानसभा उपचुनाव कराया गया था. शुक्रवार को यहां सुबह 8 बजे मतगणना शुरू की गई है. यहां से जेएमएम ने की बेबी देवी को जीत हासिल हुई है.

Dumri Bypoll Result 2023: पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahto) के निधन के बाद  झारखंड की खाली हुई डुमरी (Dumri) विधानसभा सीट पर कराए गए उपचुनाव में बेबी देवी (Baby Devi) जीत गई हैं. उन्होंने आसजू नेता और एनडीए की उम्मीदवार यशोदा देवी को मात दी है. यहां पांच सितंबर को उपचुनाव के तहत मतदान कराए गए थे. बेबी देवी दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी हैं.

सीएम सोरेन ने क्या कहा?

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "आज डुमरी उपचुनाव की प्रचंड जीत के लिए डुमरी विधानसभा की जनता और गठबंधन के समस्त नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनेक-अनेक धन्यवाद, आभार और जोहार. डुमरी की यह प्रचंड जीत आगाज है 2024 का. जनता ने ठान लिया है कि झारखण्ड में सिर्फ जनतंत्र चलेगा, धनतंत्र नहीं. यहां सिर्फ और सिर्फ झारखण्डियों की सरकार चलेगी. भाजपा और आजसू के छल और अहंकार का अब झारखण्ड से सूपड़ा साफ होना तय है."

मुख्यमंत्री ने कहा, "आज डुमरी उपचुनाव में झामुमो (गठबंधन) प्रत्याशी स्व टाइगर जगरनाथ महतो जी की धर्मपत्नी आदरणीय भाभी माँ श्रीमती बेबी देवी जी को अपना स्नेह देने के लिए डुमरी विधानसभा की जनता को मैं पुनः अनेक-अनेक धन्यवाद और आभार करता हूँ. स्व टाइगर जगरनाथ दा के सपनों और अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम करेगी यह झारखण्डी सरकार. हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे! स्व टाइगर जगरनाथ महतो अमर रहें! जय झारखण्ड!"

जेएमएम को उम्मीद थी कि मंत्री महतो के निधन के कारण पैदा हुए भावनात्मक लहर के कारण डुमरी  सीट उसी के पास रहेगी. उसे उम्मीद के मुताबिक ही नतीजा मिला है. उधर, एनडीए को यह आशा थी कि वह इस सीट को अपने नाम कर लेगी. बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने भी इस सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया था. राज्य में पैठ बनाने की उम्मीद में ओवैसी ने खुद पार्टी उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल मोबिन रिजवी के लिए प्रचार किया था. हालांकि मुख्य मुकाबला जेएमएम और आजसू पार्टी के बीच था. 

गिरिडीह के जिला निर्वाचन अधिकारी नमन प्रिएश लाकड़ा ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई. उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई थी. उपचुनाव के तहत मतदान 5 सितंबर को कराया गया था. जब 2.98 लाख पात्र मतदाताओं में से 64.84 प्रतिशत ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. उन्होंने कहा कि अप्रैल में शिक्षा मंत्री और जेएमएम जगरनाथ महतो के निधन की वजह से उपचुनाव जरूरी था. वह 2004 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. जेएमएम ने इसके बाद महतो की पत्नी बेबी देवी को इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है, जबकि आजसू पार्टी ने यशोदा देवी को टिकट दिया था. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: झारखंड के कांग्रेस प्रभारी का दावा, कहा- 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में बनेगी केंद्र में सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget