एक्सप्लोरर

झारखंड: शर्ट पर मैसेज लिखने की ये कैसी सजा? प्रिंसिपल ने स्कूल में 50 बच्चियों की शर्ट उतरवाई, ब्लेजर में भेजा घर

Dhanbad News: प्रिंसिपल ने स्कूल में बच्चियों को कथित रूप से शर्ट उतारने का आदेश दिया. आरोप है कि छात्राओं की गुहार का भी प्रिंसिपल पर असर नहीं हुआ. जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है. नामी स्कूल के प्रिंसिपल ने कथित तौर पर छात्राओं को शर्ट उतारने का आदेश दिया. बच्चियों की गुहार पर भी प्रिंसिपल नहीं माना और सजा के तौर पर शर्ट उतरारने का आदेश दिया. आरोप है कि 50 से ज्यादा छात्राओं को बिना शर्ट के ब्लेजर में घर जाने पर मजबूर किया गया.

शर्मनाक घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने तेवर कड़े कर लिए हैं. उपायुक्त माधवी मिश्रा ने स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है. रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. 

बताया जा रहा है कि छात्राओं के स्कूल का आखिरी दिन था. लास्ट डे होने के चलते छात्राएं एक दूसरे की शर्ट पर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं लिख रही थीं. यह देख कर प्रिंसिपल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने छात्राओं को जमकर डांट लगाई. डांट के बाद भी प्रिंसिपल का गुस्सा शांत नहीं हुआ. उन्होंने छात्राओं को शर्ट उतारकर ब्लेजर में घर जाने का फरमान दे डाला. बच्चियों की गुहार को प्रिंसिपल ने अनसुना कर दिया.

रोते हुए अभिभावकों के पास पहुंचीं बच्चियां

रोती बिलखती घर पहुंची बच्चियों को देखकर परिजनों के होश उड़ गए. उन्होंने स्कूल प्रशासन की सजा पर सवाल उठाए. अभिभावकों ने बताया कि बच्चियां मैट्रिक की परीक्षा देने वाली हैं. परीक्षा करीब होने की वजह से बच्चियां मानसिक दबाव में हैं. ऊपर से स्कूल की करतूत के कारण बच्चियों के डिप्रेशन में जाने का डर है. बच्चियों के साथ अनहोनी का जिम्मेदार कौन होगा?

उन्होंने कहा कि बच्चियों को आत्मग्लानि से निकालने की कोशिश जारी है. विधायक रागिनी सिंह की अगुवाई में अभिभावक उपायुक्त माधवी मिश्रा के पास पहुंचे. परिजनों की पीड़ा सुनने के बाद उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया. उपायुक्त ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई होगी. 

ये भी पढ़ें: Dhanbad Clash: धनबाद में हिसंक झड़प के बाद CM हेमंत सोरेन सख्त, दिए ये आदेश, घायल SDPO के पिता से की बात

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget