एक्सप्लोरर

Dhanbad Mine Accident: धनबाद के बंद पड़े लौहपट्टी माइंस में कोयले के अवैध खनन के दौरान हादसा, दो की मौत

Dhanbad Mine Accident: महुदा थाना क्षेत्र में बीसीसीएल के बंद कोयला खदान में कुछ लोग अवैध कोयला उत्खनन करने पहुंचे थे. तभी कुआंनुमा खदान का ऊपरी हिस्सा कोयला काट रहे लोगों पर गिर पड़ा.

Dhanbad Mine Accident: धनबाद में अवैध कोयला उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अभी निरसा के ईसीएल गोपीनाथपुर कोलयरी में हुए हादसे को हुए एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और आज फिर से एक बार अवैध कोयला उत्खनन के दौरान दो लोगों की जान चली गई. मृतकों की पहचान 27 वर्षीय विनोद महतो और रोशनी कुमारी के रूप में हुई है. हादसा आज सुबह करीब 10 से 11 बजे बीसीसीएल के बंद लौहपट्टी माइंस में हुआ. 

मंगलवार हुआ अमंगल, दो की गई जान

महुदा थाना क्षेत्र में बीसीसीएल के बंद कोयला खदान में कुछ लोग अवैध कोयला उत्खनन करने पहुंचे थे. तभी कुआंनुमा खदान का ऊपरी हिस्सा कोयला काट रहे लोगों पर गिर पड़ा. हादसे में कई लोग बच निकले जबकि दो लोगों की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने दोनों को किसी तरह मलबे से बाहर निकाला. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई. मरने वालों में एक युवक और एक बच्ची शामिल है. 

अवैध उत्खनन में मौत पर पुलिस खामोश

घटना में दो लोगों की मौत हो जाने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन मौन है. लाख दावों के बावजूद कोयला का अवैध उत्खनन बदस्तूर जारी है. आज सुबह अवैध कोयला उत्खनन के दौरान मलबा गिरने से एक युवक और एक बच्ची की दबकर मौत हो गई. ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस और बीसीसीएल के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी.

बीसीसीएल कोयला कंपनी की तरफ से जेसीबी मशीन मंगवाकर दोनों दबे लोगों को बाहर निकाला गया. परिजनों ने युवक और बच्ची को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में घटनास्थल के अवैध मुहाने को जेसीबी मशीन से भरवाया जा रहा है ताकि आगे कोई भी अवैध माइंस से कोयला उत्खनन ना कर सके. 

UP Election: शिवपाल यादव बोले- बहू अपर्णा अब नहीं रही समाजवादी, अखिलेश के नेतृत्व में बनेगी सरकार

Tripura बीजेपी के दो विधायकों ने थामा कांग्रेस का हाथ, पार्टी पर लगाया था लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget