एक्सप्लोरर

Sunny Toppo Joined BJP: 'मैं प्रधानमंत्री से बहुत प्रभावित हुआ हूं' कहते हुए कांग्रेस नेता ने ज्वाइन कर ली बीजेपी

झारखंड के कांग्रेस नेता सन्नी टोप्पो ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. टोप्पो ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

Sunny Toppo Joined BJP: झारखंड के कांग्रेस नेता सन्नी टोप्पो रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. वर्ष 2019 में मंदार सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी तौर पर चुनाव मैदान में उतरे टोप्पो ने भगवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश और पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

टोप्पो ने बीजेपी में शामिल होने के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा-'मौजूदा झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है और मंदार की जनता ने इस सरकार को उखाड़ फेंकने का फैसला किया है. लोग विकास चाहते हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही यह संभव है.' इस अवसर पर दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि राज्य की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के शासन में भ्रष्टाचार बढ़ा है और कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है. इस कार्यक्रम में उपस्थित भीड़ ने साबित कर दिया कि झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है.

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए आरोप
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 5 लाख युवाओं को नौकरी देने के मुंगेरीलाल के कई हसीन सपने दिखाकर कांग्रेस सरकार सत्ता में आई. इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार के बेरोजगारी भत्ता नहीं देने पर राजनीति से सन्यास लेने की बात का भी जिक्र किया. सन्नी टोप्पो का बीजेपी परिवार में स्वागत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने कहा कि टोप्पो के बीजेपी में शामिल होने का फैसला प्रधानमंत्री से प्रेरित है. उनकी मौजूदगी से पार्टी को बल मिलेगा.

सन्नी टोप्पो के जाने से कोई नुकसान नहीं: कांग्रेस
सन्नी टोप्पो के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने को लेकर कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई  है. कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन ने बताया, ‘टोप्पो ने पहले ही पार्टी की गतिविधियों से खुद को अलग कर लिया था. हमारा मानना है कि उनके जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं होगा.’

ये भी पढ़ें: Hazaribagh Murder Case: रेप का विरोध करने पर महिला को किया था आग के हवाले, रिम्स अस्पताल में हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget