एक्सप्लोरर

झारखंड: उन्होंने गरीबों को उजाड़ने का...', कांग्रेस नेता का अर्जुन मुंडा पर बड़ा आरोप

Jharkhand News: एनजीटी में अर्जुन मुंडा की अतिक्रमण शिकायत से हंगामा मचा है. कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार का आरोप है कि यह गरीबों के खिलाफ षड्यंत्र है.

Jamshedpur News: जमशेदपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा जमशेदपुर के सुवर्ण रेखा नदी तट पर अतिक्रमण कर बनाए गए घरों के बारे में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, एनजीटी में शिकायत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार का कहना है कि अर्जुन मुंडा ने एनजीटी में शिकायत कर दी है, जिसकी सुनवाई हाईकोर्ट में नहीं, सीधे सुप्रीम कोर्ट में होती है और कोई भी गरीब सुप्रीम कोर्ट तक नहीं जा सकता है. इन गरीबों में ठेले वाले, खमोचे वाले, टेंपो वाले आदि अपना घर बनाकर रहते हैं. इनको घर खाली करने और तोड़ने का नोटिस सी ओ आदि ने जारी किया है.

'बुलडोजर से तुड़वाना चाहती है बीजेपी सरकार'
उनका कहना था कि जब विधायक निधि से बीजेपी सरकार ने वहां रोड बनाया, लाइट लगवाए, बिजली का कनेक्शन, पानी का कनेक्शन दिया. वहीं बीजेपी सरकार अब उसे बुलडोजर से तुड़वाना चाहती है. इस प्रकार केवल भुइयांडीह ही नहीं, बागुनहातु और नदी किनारे बसे हुए जितने अतिक्रमण क्षेत्र है, सभी उसके घेरे में आ जाएंगे.

'षड्यंत्र की आ रही है बू' 
अजय कुमार ने कहा कि इस संदर्भ में अर्जुन मुंडा चुप है और उनके साथ दे रहे हैं विधायक सरयू राय, वे यह बात जानते थे, वे इस बात को विधानसभा में क्यों नहीं उठाए. डॉ अजय कुमार का कहना था कि अर्जुन मुंडा गरीबों को लालची बता रहे हैं और उन्हें बेघर कर पूंजीपतियों के लिए काम कर रहे हैं. इसमें षड्यंत्र की बू आ रही है.

बीजेपी नेता ने दिया जवाब
वहीं इसके जवाब में बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद सिंह ने कहा कि डॉक्टर अजय कुमार, अर्जुन मुंडा का नाम गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने किसी बस्ती या स्थान का उल्लेख नहीं किया है. वह पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नदी किनारे जितने भी बड़े-बड़े फ्लैट, घर बने हैं. उनके बारे में लिखे हैं, अगर नदी में बाढ़ आएगी, तो वह गरीबों के घर को उजाड़ देगी.

लत ढंग से उठा रहे है इस मामले को 
उन्होंने कहा कि डॉ अजय कुमार गलत ढंग से इस मामले को उठा रहे है. वहीं इस मामले में सरयू राय ने पहले ही कह दिया है कि जब इंडी गठबंधन की सरकार है और उनकी सरकार या नोटिस दे रही है, तो उनका ही काम है इस नोटिस को रुकवाना और देखना कि गरीबों का मकान न टूटे.

ये भी पढ़ें: BJP ज्वाइन करते ही लोबिन हेम्ब्रम का JMM पर निशाना, 'कुछ लोगों के कारण...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget