एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2023: झारखंड में दो समुदाय आपस में भिड़े, तोड़फोड़-आगजनी के बाद इंटरनेट बंद, पलामू में धारा 144 लागू

Communal Violence in Palamu: पलामू में हुए उपद्रव के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. उपद्रवियों ने कई घरों में आग लगा दी है और कई दुकानों को नुकसान पहुंचाया है.

Communal Violence in Jharkhand: पलामू के पांकी में हुई दो गुटों के झड़प के बाद माहौल गरमाया हुआ है. घटना वाले पांकी प्रखंड में धारा 144 लागू कर हालात पर काबू पाया गया है. स्थिति सामान्य होने पर घटना के नुकसान की तस्वीरें सामने आने लगी है. पांकी के मस्जिद से सटे चौक पर तोरणद्वार लगाने के दौरान हुए विवाद से भड़के माहौल में दो घरों को आग के हवाले किया गया, वहीं आधा दर्जन दुकानों में तोड़फोड़ की गई है.

अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील
इस बीच IG राजकुमार लकड़ा का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा, उपद्रवियों ने पत्थरबाजी, आगजनी की घटना की और 2-3 घर आशिंक रूप से जलाया है. 2 पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है. पुलिस के 4 जवानों को चोट आई है. इलाके में धारा 144 लागू की गई है और इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है. लोगों से अपील है कि वे अफवाह पर ध्यान ना दें.

कई पुलिसकर्मी घायल
इस दौरान दर्जन भर वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है. घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है. दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों के अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार टुटी समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. जिनका इलाज पलामू मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है. वहीं उपद्रव के उपरांत दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है. वहीं मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है. डीसी ए दोड्डे ने लोगों से अपील की है की वो शांति बनाए रखें.

मौके पर 500 पुलिस बल की तैनाती
मौके पर पलामू रेंज के आईजी राजकुमार लकड़ा, डीसी आंजनेयुलू दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत कई थानों के अधिकारी और 500 पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं प्रशासन सोशल मीडिया पर निगरानी रखी हुई है.

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: झारखंड में महाशिवरात्रि पर लगेगा नागा साधुओं का जमावड़ा, जानें- कैसी है तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget