एक्सप्लोरर

कैमरून में फंसे झारखंड के मजदूर तो सीएम हेमंत सोरेन ने दिखाई सख्ती, FIR दर्ज, वेतन को लेकर आदेश जारी

Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कैमरून में फंसे श्रमिकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही एफआईआर दर्ज की गई है.

Jharkhand Workers In Cameroon: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद कैमरून में फंसे श्रमिकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने कैमरून (मध्य अफ्रीका) में फंसे झारखंड के 47 प्रवासी श्रमिकों के वेतन भुगतान ना किए जाने के संदर्भ में शिकायत पर नियोजकों/नियोक्ताओं और मिडिलमैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

सीएम ऑफिस ने कहा, ''मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद श्रमिकों का वेतन रोकने और जालसाजी कर कैमरून भेजने वाले नियोजकों पर प्राथमिकी दर्ज. साथ ही, कैमरून में फंसे झारखंडी श्रमिकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री को विगत झारखंड के श्रमिक कैमरून से भारत वापसी एवं वेतन भुगतान की की मांग कर रहे थे. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था. श्रमिकों के सुरक्षित वापसी का भी प्रयास किया जा रहा है.''

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद श्रमायुक्त ने नियोजकों/नियोक्ताओं और मिडिलमैन के विरुद्ध हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह में प्राथमिकी दर्ज करा दी है.

प्राथमिकी में इस बात का जिक्र किया गया है कि नियोजकों द्वारा श्रमिकों को अन्तर्राज्यीय प्रवासी श्रमिक (नियोजन का विनियमन और सेवा शर्त) अधिनियम, 1979 के अन्तर्गत बिना प्रवासी मजदूर के रूप में निबंधन कराये एवं बगैर लाइसेंस प्राप्त किए. घोखे एवं जालसाजी कर श्रमिकों को मध्य अफ्रीका स्थित कैमरून भेजा गया है जो गैरकानूनी है.

यह है मामला?
कैमरून में कार्यरत झारखंड के श्रमिकों की शिकायत प्राप्त हुई है कि वो M/s Transrail Lighting Limited, कैमरून, सेंट्रल अफ्रीका में कार्यरत हैं. इन सभी श्रमिकों का तीन माह का वेतन लंबित है और वे भारत वापसी की मांग कर रहे हैं. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.

वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद श्रमायुक्त के दिशा निर्देश में राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने श्रमिकों और संबंधित कंपनी से संपर्क किया. कंपनी ने बताया कि श्रमिकों को $100(डॉलर) प्रति माह का भुगतान किया गया है और बाकी बकाया राशि उनके भारतीय खातों में ट्रांसफर की जाएगी. श्रमिकों ने इस भुगतान की पुष्टि की है. 

श्रमायुक्त के निर्देश पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने कंपनी को अनुबंध की प्रति, वेतन भुगतान की जानकारी और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश एवं श्रम विभाग ने POE रांची और अन्य संबंधित विभागों को पत्र भेजा है और आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है. कंपनी से कंट्रोल रूम ने पुनः संपर्क किया है उन्होंने मामले के शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया है, जिसके अनुसार उप-कॉन्ट्रैक्टर से बातचीत कर श्रमिकों के बकाया वेतन भुगतान का समाधान किया जाएगा. बकाया राशि उनके भारतीय खातों में ट्रांसफर की जाएगी.

सुरक्षित वापिस का प्रयास
भारत सरकार के उच्चायोग और विदेश मंत्रालय ने सूचित किया है कि M/s Transrail श्रमिकों के साथ बातचीत कर रही है और इन फंसे हुए श्रमिकों की सुरक्षित वापसी, उनके लंबित भुगतान और दस्तावेज़ों का समाधान करेगी. यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि ठेकेदार वेतन भुगतान करने में असफल होंगे तो उनके साथ समझौता रद्द किया जायेगा.

हेमंत सोरेन की सरकार को हाई कोर्ट से झटका, आरक्षण से जुड़े इस कानून पर लगी रोक

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget